Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भोपाल में आज से शुरू होगा अंतर्राष्ट्रीय वन मेला, सीएम डॉ. मोहन यादव करेंगे शुभारंभ, करीब 50 वैद्य करेंगे फ्री इलाज

Follow on Google News
भोपाल में आज से शुरू होगा अंतर्राष्ट्रीय वन मेला, सीएम डॉ. मोहन यादव करेंगे शुभारंभ, करीब 50 वैद्य करेंगे फ्री इलाज
आज (17 दिसंबर) से भोपाल के लाल परेड मैदान में 10वां अंतर्राष्ट्रीय वन मेला शुरू होगा। इस मेले में जड़ी-बूटियों और जंगल से प्राप्त अन्य उत्पादों के कई स्टॉल लगाए गए हैं। खास बात यह है कि यहां करीब 50 वैद्य नि:शुल्क इलाज करेंगे। यह मेला 23 दिसंबर तक चलेगा। साथ ही 19 दिसंबर को स्टैंड-अप कॉमेडियन एहसान कुरैशी का शो भी आयोजित किया जाएगा।

महिला सशक्तिकरण को समर्पित है मेला 

इस बार सात दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय वन मेला महिला सशक्तिकरण को समर्पित है। मेले की थीम "लघु वनोपज से महिला सशक्तिकरण" रखी गई है। लाल परेड मैदान, जहांगीराबाद में आयोजित इस मेले में 300 स्टॉल लगाए गए हैं। शुभारंभ शाम 5 बजे होगा, जिसमें मुख्य अतिथि राज्यपाल मंगू भाई पटेल होंगे और कार्यक्रम की अध्यक्षता सीएम डॉ. मोहन यादव करेंगे। वहीं भोपाल में जगह जगह वन मेले के प्रचार के लिए पोस्टर लगाए गए हैं। लेकिन, जवाहर चौक से डिपो चौराहे आते वक्त एक पोस्टर को उल्टा लगाया गया।

आयोजन कार्यक्रम 

  1. इस वन ‎मेले में प्रदेश भर से 50 से अधिक पारंपरिक वैद्य‎ निशुल्क उपचार करेंगे।
  2. वन मेले में बुधवार को‎ लोक गायिका मालिनी अवस्थी प्रस्तुति देंगी। मालिनी अवधी, बुंदेली और भोजपुरी में गाती हैं।
  3. 19 दिसंबर को हास्य‎ कलाकार एहसान कुरैशी का शो होगा।
  4. 20 दिसंबर को सूफी बैंड की‎ प्रस्तुति होगी।
  5. 21 दिसंबर को डांस (सोलो) और आर्केस्ट्रा का कार्यक्रम होगा।
  6. 22 दिसंबर को फैंसी ड्रेस/सोलो एक्टिंग, 'एक शाम वन विभाग के नाम' कार्यक्रम होगा।
  7. 23 दिसंबर को समापन समारोह आयोजित किया जाएगा।
Akriti Tiwary
By Akriti Tiwary

Latest Posts