Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर भाजपा-कांग्रेस नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में हुआ आयोजन, सीएम मोहन यादव ने जापान से किया नमन

Follow on Google News
महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर भाजपा-कांग्रेस नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में हुआ आयोजन, सीएम मोहन यादव ने जापान से किया नमन
महात्मा गांधी की 77वीं पुण्यतिथि के अवसर पर पूरे प्रदेश में शहीद दिवस मनाया गया। इस मौके पर बीजेपी और कांग्रेस समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने बापू को श्रद्धांजलि दी। राजधानी भोपाल में कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया, वहीं मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जापान में गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

सीएम ने जापान में दी बापू को श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जापान के कोबे शहर में स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। सीएम ने कहा कि गांधी जी का जीवन भारतीयों के लिए समर्पित रहा और उन्होंने दुनिया में भारत का सम्मान बढ़ाया। उन्होंने अल्बर्ट आइंस्टीन के प्रसिद्ध कथन को याद करते हुए कहा, ‘भविष्य की पीढ़ियों को इस बात पर विश्वास करना कठिन होगा कि हाड़-मांस का ऐसा व्यक्ति कभी धरती पर आया था।’

भोपाल में बीजेपी और कांग्रेस नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बीजेपी और कांग्रेस के नेताओं ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे और बापू को श्रद्धांजलि दी। वहीं, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने मंत्री तुलसी सिलावट, विधायक भगवानदास सबनानी, रामेश्वर शर्मा और भाजपा जिलाध्यक्ष रविंद्र यति के साथ बापू को नमन किया।

कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखा

मंत्रालय परिसर में मुख्य सचिव अनुराग जैन की उपस्थिति में अधिकारियों और कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन धारण कर बापू को श्रद्धांजलि दी। सुबह 11 बजे सायरन बजते ही मौन शुरू हुआ और फिर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद सभी अधिकारी-कर्मचारी अपने कार्यस्थलों पर लौट गए। इसी तरह, एमपी हाउसिंग बोर्ड मुख्यालय पर्यावास भवन में भी कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर शहीद दिवस मनाया।

जापान दौरे से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे- सीएम मोहन यादव 

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि वे जापान दौरे के दौरान मध्य प्रदेश में इंडस्ट्रियल इन्वेस्टमेंट बढ़ाने और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर को बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगातार प्रगति कर रहा है और सभी राज्यों को निवेश आकर्षित करने के लिए प्रयास करने चाहिए।’ उन्होंने कहा कि जापान इंडस्ट्रियल क्षेत्र में आगे है और रिसर्च को विशेष महत्व देता है। यह देश अनेक मौकों से भरा हुआ है और उनका यह दौरा मध्य प्रदेश और जापान के संबंधों को और मजबूत करेगा।
Akriti Tiwary
By Akriti Tiwary

Latest Posts