Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Liverpool Car Accident : मातम में बदला प्रीमियर लीग का जश्न, खिलाड़ियों की विक्ट्री परेड में आ घुसी कार, 50 लोग घायल, देखें VIRAL VIDEO

Follow on Google News
Liverpool Car Accident : मातम में बदला प्रीमियर लीग का जश्न, खिलाड़ियों की विक्ट्री परेड में आ घुसी कार, 50 लोग घायल, देखें VIRAL VIDEO
Liverpool Car Accident। लिवरपूल में सोमवार (26 मई) की रात प्रीमियर लीग जीत के बाद जश्न का माहौल था। खिलाड़ी और टीम स्टाफ खुले छत वाली बस में विजय परेड कर रहे थे। हजारों फैंस सड़क किनारे उनकी एक झलक पाने के लिए जमा हुए थे। लेकिन इसी दौरान एक तेज रफ्तार काली कार ने सबको चौंका दिया। कार भीड़ में घुस गई, जिससे 50 लोग घायल हो गए। इन घायलों में 4 बच्चे भी शामिल हैं।

ड्राइवर गिरफ्तार, आतंकवाद से नहीं जुड़ा मामला

मर्सीसाइड पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कार के ड्राइवर को मौके से गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान 53 वर्षीय श्वेत ब्रिटिश नागरिक के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि यह घटना आतंकवाद से जुड़ी नहीं है और इसे सड़क दुर्घटना के रूप में जांचा जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में किसी और की तलाश नहीं है और यह एक अलग घटना प्रतीत होती है।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

इस दर्दनाक हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि काली रंग की कार भीड़ में घुसती है और कई लोगों को टक्कर मारते हुए आगे बढ़ती है। कुछ लोग कार के नीचे भी आ जाते हैं। यह मंजर बेहद भयावह था और मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे के तुरंत बाद आपात सेवाएं एक्टिव हो गईं। एंबुलेंस और मेडिकल टीम ने सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस और मेडिकल टीम की त्वरित कार्रवाई की सभी ने सराहना की।

ब्रिटिश पीएम कीर स्टारमर ने जताया दुख

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने इस घटना पर गहरा दुख जताया। उन्होंने कहा, "लिवरपूल में जो कुछ हुआ, वह बहुत भयावह है। मेरी संवेदनाएं सभी पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ हैं। मैं आपात सेवाओं की तेज प्रतिक्रिया के लिए उनका धन्यवाद करता हूं।"
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts