शराब ठेकेदार सुसाइड केस: CBI जांच के आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती

इंदौर हाईकोर्ट में चर्चित शराब ठेकेदार दिनेश मकवाना आत्महत्या मामले में नया कानूनी मोड़ आ गया है। मामले की CBI जांच के लिए हाईकोर्ट की एकलपीठ द्वारा दिए गए आदेश को चुनौती देते हुए देवास की निलंबित आबकारी उपायुक्त मंदाकिनी दीक्षित ने युगलपीठ में अपील दायर की है। अदालत ने मामले की सुनवाई करते हुए पुलिस से जांच की वर्तमान स्थिति संबंधी जानकारी मांगी है।
और पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी की सफलता का राज खोजेगा IIM इंदौर: बाल प्रतिभाओं पर होगा बड़ा शोध
वीडियो के बाद सुर्खियों में आया था मामला
शराब ठेकेदार दिनेश मकवाना ने 8 नवंबर 2025 को आत्महत्या कर ली थी। उनकी मौत के बाद एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने तत्कालीन आबकारी उपायुक्त मंदाकिनी दीक्षित पर गंभीर आरोप लगाए थे। वीडियो में मकवाना ने दावा किया था कि उनसे आबकारी विभाग की ओर से हर माह प्रति शराब दुकान एक से डेढ़ लाख रुपये रिश्वत मांगी जाती थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि रकम देने के बावजूद उन पर लगातार दबाव बनाया जाता रहा, जिससे परेशान होकर उन्होंने आत्महत्या जैसा कदम उठाया।
और पढ़ें: Education News: केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, लोखंडे प्रशांत सीताराम बने CBSE के नए चेयरमैन
वीडियो वायरल होने के बाद निलंबन
मामले ने तूल पकड़ने के बाद 24 नवंबर 2025 को मंदाकिनी दीक्षित को निलंबित कर दिया गया था। इसके बाद दिनेश मकवाना के परिवार ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और निष्पक्ष जांच की मांग की थी।
एकलपीठ ने दिए थे CBI जांच के आदेश
याचिका पर सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट की एकलपीठ ने पुलिस जांच की धीमी गति और कथित निष्क्रियता पर नाराजगी जताई थी। 18 अप्रैल को पारित आदेश में अदालत ने मामले की जांच CBI को सौंपने के निर्देश दिए थे। अदालत का मानना था कि निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच के लिए केंद्रीय एजेंसी द्वारा जांच आवश्यक हो सकती है।
और पढ़ें: गुना में महिला से 6.5 लाख का मंगलसूत्र झपटा : घर के बाहर झाड़ू लगा रही थी, CCTV में कैद हुए बदमाश
अब युगलपीठ करेगी फैसला
एकलपीठ के इसी आदेश को चुनौती देते हुए मंदाकिनी दीक्षित ने युगलपीठ में अपील दायर की है। सुनवाई के दौरान न्यायालय ने शासकीय अधिवक्ता को निर्देश दिए कि संबंधित पुलिस थाने से जानकारी प्राप्त कर बताएं कि क्या मामला औपचारिक रूप से CBI को हस्तांतरित किया जा चुका है या नहीं। कोर्ट ने यह जानकारी अगली सुनवाई में प्रस्तुत करने को कहा है।
और पढ़ें: MP Weather Update : एमपी में मौसम का यू-टर्न! नौतपा के आखिरी दिन कई जिलों में बारिश का अलर्ट
अगले सप्ताह होगी अहम सुनवाई
मामले की अगली सुनवाई 8 जून से शुरू होने वाले सप्ताह में प्रस्तावित है। इसी सुनवाई में यह स्पष्ट हो सकेगा कि एकलपीठ का आदेश बरकरार रहेगा या नहीं, और जांच CBI करेगी अथवा राज्य पुलिस के पास ही रहेगी।












