Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Education News:केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, लोखंडे प्रशांत सीताराम बने CBSE के नए चेयरमैन

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। केंद्र सरकार ने बोर्ड के चेयरमैन राहुल सिंह और सचिव हिमांशु गुप्ता का तबादला कर दिया है। यह फैसला कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में अपनाई गई डिजिटल मूल्यांकन प्रणाली को लेकर उठे विवादों के बीच लिया गया है।
केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, लोखंडे प्रशांत सीताराम बने CBSE के नए चेयरमैन

उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैन कॉपी और ऑन-स्क्रीन मार्किंग प्रणाली को लेकर छात्रों और अभिभावकों ने कई सवाल उठाए थे। इसी बीच सरकार ने बोर्ड के शीर्ष अधिकारियों में बदलाव कर दिया। लोखंडे प्रशांत सीताराम को नया चेयरमैन नियुक्त किया गया है। वहीं री-इवैल्युएशन प्रक्रिया के दौरान साइबर हमले की कोशिश ने भी बोर्ड की चुनौतियां बढ़ा दी हैं।

डिजिटल मूल्यांकन प्रणाली पर बढ़ा विवाद

कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा के बाद कुछ छात्रों ने आरोप लगाया कि उन्हें उपलब्ध कराई गई उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैन प्रतियां उनकी लिखावट से मेल नहीं खा रही थीं। इसके बाद ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) प्रणाली को लेकर सवाल खड़े होने लगे। छात्रों और अभिभावकों ने मूल्यांकन प्रक्रिया की पारदर्शिता पर चिंता जताई। मामले ने तूल पकड़ा तो बोर्ड की कार्यप्रणाली चर्चा के केंद्र में आ गई। इसी विवाद के बीच प्रशासनिक स्तर पर बदलाव का फैसला लिया गया।

ये भी पढ़ें: 13 साल की उम्र में हुई शादी, अब हाई कोर्ट ने दिया बड़ा राहत आदेश

चेयरमैन और सचिव का हुआ तबादला

केंद्र सरकार ने मंगलवार को सीबीएसई के चेयरमैन राहुल सिंह और सचिव हिमांशु गुप्ता का तबादला कर दिया। बोर्ड में नई जिम्मेदारी लोखंडे प्रशांत सीताराम को सौंपी गई है। उन्हें नया चेयरमैन नियुक्त किया गया है। माना जा रहा है कि यह बदलाव बोर्ड की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में उठाया गया कदम है। 

तकनीकी खामियों को लेकर भी उठे सवाल

ओएसएम प्रणाली के कार्यान्वयन के दौरान तकनीकी परेशानियों की शिकायतें भी सामने आईं। कई छात्रों ने भुगतान संबंधी दिक्कतों, सत्यापन प्रक्रिया में देरी और री-इवैल्युएशन से जुड़ी समस्याओं की ओर ध्यान दिलाया। अभिभावकों ने भी बोर्ड से पारदर्शी और जल्द समाधान की मांग की। इन शिकायतों के कारण सीबीएसई को आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। बोर्ड ने हालांकि लगातार सुधारात्मक कदम उठाने की बात कही है।

ये भी पढ़ें: जबलपुर: जस्टिस विवेक रूसिया ने संभाला एमपी हाईकोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस का प्रभार, सीजे संजीव सचदेवा का हुआ प्रमोशन

री-इवैल्युएशन पोर्टल पर साइबर हमले की कोशिश

सीबीएसई ने बताया कि री-इवैल्युएशन पोर्टल शुरू होते ही उस पर साइबर अटैक की कोशिश की गई। बोर्ड के अनुसार, डिनायल ऑफ सर्विस (DoS) अटैक के जरिए वेबसाइट को प्रभावित करने का प्रयास हुआ। मात्र दो मिनट में पोर्टल पर लाखों हिट्स दर्ज की गईं और फाइलों तक अवैध पहुंच बनाने के कई प्रयास किए गए। हालांकि साइबर सुरक्षा टीम ने सभी हमलों को नाकाम कर दिया। इसके साथ ही बोर्ड ने छात्रों का डेटा पूरी तरह सुरक्षित होने का दावा किया है।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

Latest Posts