PlayBreaking News

राजा रघुवंशी हत्याकांड :भाई विपिन ने उठाई सीबीआई जांच की मांग, हाईकोर्ट में सोनम पर फैसला नहीं होने पर नाराजगी

इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड में मृतक के भाई विपिन ने केस के एक साल बाद सीबीआई जांच की मांग दोहराई है। राजा के भाई ने इस पर नाराजगी जताई कि मेघालय हाईकोर्ट में सोनम केस में बार-बार तारीख दी जा रही है, इससे हत्या की मुख्य आरोपी बाहर है।
Follow on Google News
भाई विपिन ने उठाई सीबीआई जांच की मांग, हाईकोर्ट में सोनम पर फैसला नहीं होने पर नाराजगी
फाइल फोटो

इंदौर। चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में मृतक के बड़े भाई विपिन ने एक बार फिर जांच प्रक्रिया और न्यायिक कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्य आरोपी सोनम को कोर्ट से बार-बार सुनवाई की नई तारीखें मिल रही हैं, जबकि उनका परिवार लंबे समय से मामले की सीबीआई जांच की मांग करता आ रहा है। विपिन ने बताया कि 2 जून को ही उनके भाई राजा का शव शिलांग में बरामद हुआ था। एक साल बीतने के बाद भी परिवार को न्याय की उम्मीद है, लेकिन कोर्ट में लगातार सुनवाई टलने से निराशा बढ़ रही है। उनका कहना है कि सोनम की जमानत से जुड़ी याचिका पर अब तक कई बार सुनवाई आगे बढ़ चुकी है। समझ नहीं आ रहा कि मामले में बार-बार तारीखें क्यों दी जा रही है।

जमानत याचिका पर सुनवाई का इंतजार 

विपिन ने बताया कि सोनम की जमानत रद्द करने वाली याचिका पर 3 जून को फिर सुनवाई होना है। उम्मीद है कोर्ट मामले की गंभीरता को देखते हुए उसे राहत नहीं देगी। परिवार की नजरें अब सुनवाई पर टिकी हुई हैं। उधर, विपिन ने फिर दोहराया कि परिवार ने शुरु से ही मामले की जांच सीबीआई को सौंपने की मांग की थी। सीबीआई जांच से ही स्वतंत्र और व्यापक जांच से कई ऐसे तथ्य सामने आ सकते हैं, जो अब तक उजागर नहीं हुए हैं।

ये भी पढ़ें: कुछ ही सेकंड में मची तबाही! टक्कर के बाद आग में घिरी बस, जिंदा जले यात्री, कई जिंदगियां खत्म

भेदभाव का आरोप

उन्होंने भोपाल के ट्विशा शर्मा केस का उदाहरण देते हुए कहा कि कुछ केस में परिजनों की मांग पर सीबीआई जांच शुरू कर दी जाती है, दोबारा पोस्टमॉर्टम तक कराया जाता है, जबकि उनके भाई के मामले में सीबीआई की मांग करने के बावजूद केस सीबीआई को नहीं सौंपा गया। 

ये भी पढ़ें: ग्वालियर: कलयुगी पिता ने की बेटी की हत्या, आत्महत्या की रची झूठी कहानी; आरोपी गिरफ्तार

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts