Parliament Monsoon Session LIVE :खरगे बोले- शिक्षा मंत्री इस्तीफा दें तभी चर्चा करेंगे, दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने विपक्ष के प्रदर्शन को राजनीतिक बताया। उन्होंने कहा कि सरकार संसद में हर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है, लेकिन कांग्रेस ने बहस की जगह सड़क पर प्रदर्शन और राजनीतिक तमाशा करना चुना। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस छात्रों के मुद्दे का राजनीतिक फायदा उठाना चाहती है।
खरगे बोले- शिक्षा मंत्री इस्तीफा दें तभी चर्चा करेंगे, दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित
मल्लिकार्जुन खरगे राज्यसभा में छात्रों के लाठीचार्ज के पर इंडिया ब्लॉक का पक्ष रखते हुए

Live Updates

03:44 PM 22/07/26

राज्यसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित

बुधवार को भी सदन एक बार फिर हंगामे की भेंट चढ़ा, पहले लोकसभा और अब राज्यसभा की कार्यवाही गुरुवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। 

Twitter Post

03:34 PM 22/07/26

संसद का विषय सड़क पर नहीं हो सकता- मनोज तिवारी

BJP सांसद मनोज तिवारी ने कहा, 'विपक्ष को अपनी नकारात्मक सोच को छोड़ना चाहिए। कल से सदन को बेहतर रूप से चलने देना चाहिए और सभी मुद्दों पर बात करनी चाहिए। भाजप सांसद का कहना है कि ऐसा कोई विषय नहीं है जिस पर संसद में बहस न हो सके। इन लोगों को आदत पड़ गई है कि संसद के विषय को सड़क पर ले जाएंगे। संसद का विषय सड़क पर नहीं हो सकता है, वह संसद में ही हो सकता है

Twitter Post

03:30 PM 22/07/26

जेपी नड्डा बोले- संसदीय मर्यादा तार- तार हुई

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने राज्यसभा में कहा, इंडी गठबंधन का व्यवहार बहुत गैर-जिम्मेदाराना है। हम सदन में उनके इस लोकतंत्र-विरोधी व्यवहार को साफ देख सकते हैं। संसदीय मर्यादा को तार-तार किया जा रहा है और लोकतांत्रिक मूल्यों का उल्लंघन हो रहा है।

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने अभी-अभी बहुत स्पष्ट रूप से कहा है कि सरकार सभी मुद्दों पर चर्चा करने के लिए तैयार है।

Twitter Post

02:30 PM 22/07/26

TMC सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र से सस्पेंड

TMC सांसद कल्याण बनर्जी को पूरे मानसून सत्र से निलंबित कर दिया गया है। कल्याण के खिलाफ यह कार्रवाई महिला सांसदों के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने पर की गई थी।

02:10 PM 22/07/26

लोकसभा की कार्यवाही गुरुवार तक के लिए स्थगित

लोकसभा में हंगामे के चलते लोकसभा की कार्यवाही को गुरुवार तक के लिए स्थगित कर दिया गया। वहीं राज्यसभा की कार्यवाही आज दोपहर 3 बजे तक स्थगित रहेगी।

Twitter Post

 

02:05 PM 22/07/26

पहले धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें फिर बातचीत करेंगे- खरगे

कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पहले इस्तीफा दें इसके बाद ही सदन में चर्चा होगी। पीएम मोदी पहले इस बात का आश्चासन दें। दरअसल सरकार सदन में नीट पेपर लीक मामले में चर्चा को तैयार है।

02:00 PM 22/07/26

दोनों सदनों की कार्यवाही फिर शुरू

लोकसभा और राज्यसभा की दोपहर 2 बजे फिर कार्यवाही शुरू हुई। विपक्ष का नीट पेपर लीक को लेकर हंगामा जारी है।

01:00 PM 22/07/26

निशिकांत- सीजेपी को PAK- बांग्लादेश से समर्थन मिल रहा

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने 21 जुलाई को PM आवास के बाहर प्रदर्शन को लेकर राहुल गांधी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा- कल जिस तरह राहुल गांधी प्रदर्शन कर रहे थे, अगर मेरा बेटा परीक्षा में देर से पहुंच जाता तो क्या उसके लिए कोई अलग व्यवस्था होती? क्या वह किसी नेता का बेटा नहीं है, क्या वह छात्र नहीं है, क्या वह परीक्षार्थी नहीं है? ऐसी शर्मनाक राजनीति सिर्फ कांग्रेस ही कर सकती है।

Twitter Post

12:45 PM 22/07/26

अखिलेश बोले- बेटियों के कपड़े फाड़ने के अधिकार किसने दिए

Uploaded media

 

Twitter Post

 

12:11 PM 22/07/26

रिजिजू- सरकार नीट पेपर लीक पर बातचीत के लिए तैयार

लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे सक स्थगित हो गई है। रिजिजू ने विपक्ष के सवाल पर कहा कि केंद्र नीट पेपर लीक पर चर्चा के लिए तैयार हैं।

Twitter Post

 

12:00 PM 22/07/26

हंगामे के कारण राज्यसभा की कार्रवाही दो बजे तक स्थगित

Twitter Post

 

11:56 AM 22/07/26

राहुल गांधी की संसद में सहयोगी सांसदों से मुलाकात

Twitter Post

 

11:52 AM 22/07/26

विपक्ष आज ब्लैक डे मनाएगा- सैयद नसीर हुसैन

कांग्रेस सांसद सैयद नसीर हुसैन ने कहा कि छात्रों और सांसदों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई के विरोध में आज विपक्षी दलों के सभी सांसद काले कपड़े पहनकर ब्लैक डे मनाएंगे। उन्होंने कहा कि विपक्ष सरकार से छात्रों के साथ बातचीत करने और शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार की मांग करेगा।

Twitter Post

 

11:50 AM 22/07/26

विपक्षी सांसदों की पीएम के खिलाफ नारेबाजी

Twitter Post

11:49 AM 22/07/26

प्रियंका- छात्रों की मांगें जायज है

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने छात्रों के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि छात्रों की मांगें जायज हैं और वे अपने अधिकारों के लिए आवाज उठा रहे हैं। प्रियंका ने आरोप लगाया कि शिक्षा का बजट 1.4 लाख करोड़ रुपए है, जबकि सरकार अडानी और अंबानी के 16 लाख करोड़ रुपए के कर्ज माफ कर रही है।

Twitter Post

 

नई दिल्ली। नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र के तीसरे दिन बुधवार को NEET पेपर लीक और छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के मुद्दे पर विपक्ष ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के सांसद काले कपड़े पहनकर संसद पहुंचे। सांसदों ने संसद परिसर में नारेबाजी करते हुए सरकार से मामले पर चर्चा कराने, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने और छात्रों पर दर्ज केस वापस लेने की मांग की।

केंदीय राज्य मंत्री की बात बेअसर रही

धरने के दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे और राहुल गांधी समेत विपक्षी नेताओं से बातचीत की। उन्होंने धरना खत्म करने की अपील की, लेकिन विपक्ष अपने रुख पर कायम रहा। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नेताओं को हिरासत में ले लिया, जिसके बाद धरना समाप्त हो गया।

Twitter Post

Featured News

राहुल बोले- संसद में चर्चा हो, मंत्री इस्तीफा दें

रिहाई से पहले छत्रसाल स्टेडियम में बनाए गए डिटेंशन सेंटर से राहुल गांधी ने वीडियो जारी किया। उन्होंने कहा कि पूरा विपक्ष चाहता है कि NEET पेपर लीक जैसे गंभीर मुद्दे पर लोकसभा और राज्यसभा में खुली चर्चा हो। राहुल ने मांग की कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और गृह मंत्री अमित शाह इस्तीफा दें। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार छात्रों से माफी मांगे, आंदोलन कर रहे छात्रों पर दर्ज सभी केस वापस लिए जाएं और लाठीचार्ज के जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई हो।

Twitter Post

खड़गे के जन्मदिन के बहाने बनाई गई थी रणनीति

कांग्रेस ने प्रदर्शन की योजना पूरी तरह गोपनीय रखी थी। दोपहर में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अन्य विपक्षी नेता कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के 84वें जन्मदिन के बहाने उनके राजाजी मार्ग स्थित आवास पहुंचे। सुरक्षा एजेंसियों को लगा कि यह सिर्फ जन्मदिन का कार्यक्रम है, लेकिन वहां से सभी नेता अचानक पैदल पीएम आवास की ओर बढ़ गए और धरने पर बैठ गए।

Twitter Post

धर्मेंद्र प्रधान ने लगाया राजनीति करने का आरोप

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने विपक्ष के प्रदर्शन को राजनीतिक बताया। उन्होंने कहा कि सरकार संसद में हर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है, लेकिन कांग्रेस ने बहस की जगह सड़क पर प्रदर्शन और राजनीतिक तमाशा करना चुना। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस छात्रों के मुद्दे का राजनीतिक फायदा उठाना चाहती है।

संसद में तीसरे दिन भी हंगामे के आसार

मानसून सत्र के पहले दो दिन NEET पेपर लीक के मुद्दे पर भारी हंगामे की वजह से प्रभावित रहे। मंगलवार को भी विपक्ष ने दोनों सदनों में चर्चा की मांग को लेकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया, जिसके कारण लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही कई बार स्थगित करनी पड़ी। बुधवार को मानसून सत्र के तीसरे दिन भी इसी मुद्दे पर सरकार और विपक्ष के बीच तीखी टकराव की संभावना है। विपक्ष का कहना है कि जब तक इस मामले पर संसद में चर्चा नहीं होगी, उसका विरोध जारी रहेगा।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

Latest Posts