MrBeast Wedding:दुनिया के सबसे बड़े YouTuber ने रचाई गुपचुप शादी! सामने आईं ड्रीमी वेडिंग फोटोज, फैंस रह गए हैरान

एंटरटेनमेंट डेस्क। दुनिया के सबसे लोकप्रिय यूट्यूबर्स में शामिल MrBeast यानी जिमी डोनाल्डसन (Jimmy Donaldson) अब शादी के बंधन में बंध गए हैं। उन्होंने अपनी लॉन्ग-टाइम गर्लफ्रेंड और कंटेंट क्रिएटर थिया बूयसन (Thea Booysen) से शादी कर ली है। शादी के बाद कपल ने अपनी खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं, जो देखते ही देखते वायरल हो गईं। MrBeast ने इंस्टाग्राम पर शादी की तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा, I Found MrsBeast यानी मुझे मेरी मिसेज बीस्ट मिल गईं। इसके साथ ही उन्होंने इस दिन को अपनी जिंदगी का सबसे खास और यादगार दिन बताया। उनकी पोस्ट पर लाखों फैंस और कई बड़े क्रिएटर्स ने शुभकामनाएं दीं।
ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड्स में हुई प्राइवेट वेडिंग
MrBeast और थिया बूयसन की शादी ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड्स के मशहूर नेकर आइलैंड (Necker Island) में हुई। यह आइलैंड उद्योगपति रिचर्ड ब्रैनसन का निजी द्वीप है, जहां बेहद खास मेहमानों के बीच शादी का आयोजन किया गया। इस समारोह को पूरी तरह निजी रखा गया। इसमें केवल दोनों परिवारों के सदस्य और करीब 70 करीबी दोस्त ही शामिल हुए। शादी की तस्वीरों में दोनों बेहद खुश और रोमांटिक अंदाज में नजर आए।
नेकर आइलैंड में खास मेहमानों के बीच हुआ शादी का भव्य आयेजन
वेडिंग लुक ने जीता फैंस का दिल
शादी के दिन दुल्हन थिया बूयसन ने सफेद रंग का खूबसूरत वेडिंग गाउन पहना था। वहीं MrBeast ने सफेद ब्लेजर और काले रंग की पैंट पहनकर क्लासिक और स्टाइलिश लुक अपनाया। दोनों की जोड़ी फैंस को काफी पसंद आई। सोशल मीडिया पर लोग उनकी तस्वीरों को ड्रीमी वेडिंग और परफेक्ट कपल बता रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Amitabh Bachchan : 'अस्पताल, सर्जरी और ICU...' बिग बी के भावुक ब्लॉग ने फैंस को किया परेशान
एक दिन नहीं, पूरे हफ्ते चला सेलिब्रेशन
यह शादी सिर्फ एक दिन का कार्यक्रम नहीं थी। मेहमानों के लिए पूरे एक सप्ताह का खास सेलिब्रेशन रखा गया था। इस दौरान सभी ने आइलैंड पर कई एडवेंचर एक्टिविटीज का आनंद लिया। इनमें काइटसर्फिंग (Kitesurfing), स्नॉर्कलिंग (Snorkeling) और बीच पार्टी जैसी गतिविधियां शामिल थीं। कपल ने अपने करीबियों के साथ इस खास पल को यादगार बनाया।
कैसे शुरू हुई दोनों की लव स्टोरी?
MrBeast और थिया बूयसन की पहली मुलाकात साल 2022 में दक्षिण अफ्रीका में हुई थी। पहली मुलाकात में ही दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हो गई, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। इसके बाद दोनों लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहे और अक्सर सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के साथ तस्वीरें साझा करते रहे।
दोनों की वेडिंग फोटोज सोशल मीडिया पर छाई हैं
क्रिसमस 2024 पर किया था प्रपोज
करीब दो साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद क्रिसमस 2024 के मौके पर MrBeast ने थिया बूयसन को शादी के लिए प्रपोज किया था। थिया ने भी इस प्रस्ताव को खुशी-खुशी स्वीकार किया। इसके बाद से ही फैंस उनकी शादी का इंतजार कर रहे थे। आखिरकार अब दोनों हमेशा के लिए एक-दूसरे के जीवनसाथी बन गए हैं।
पहले डांस ने जीता सबका दिल
शादी की सभी रस्में पूरी होने के बाद नए जोड़े ने अपना पहला डांस किया।दोनों ने लेडी गागा और ब्रूनो मार्स के लोकप्रिय गाने Die With a Smile पर रोमांटिक डांस किया। इस खास पल का वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
यह भी पढ़ें: अर्जुन की शादी में उमड़ा सितारों का सैलाब: शाहरुख-आमिर ने जमाई महफिल, साथ दिखी अभिषेक-ऐश्वर्या की शानदार जोड़ी
कौन हैं MrBeast?
MrBeast का असली नाम जिमी डोनाल्डसन है। उन्हें दुनिया का सबसे बड़ा और सबसे लोकप्रिय यूट्यूबर माना जाता है। उनके यूट्यूब चैनल पर करोड़ों सब्सक्राइबर हैं और वे अपने बड़े चैलेंज, महंगे गिवअवे, सोशल एक्सपेरिमेंट और चैरिटी वीडियो के लिए जाने जाते हैं। वहीं, उनकी पत्नी थिया बूयसन एक कंटेंट क्रिएटर, लेखक और गेमिंग से जुड़ी शख्सियत हैं। दोनों की जोड़ी सोशल मीडिया पर काफी पसंद की जाती है।
फैंस ने दी ढेरों शुभकामनाएं
शादी की तस्वीरें सामने आने के बाद दुनियाभर से फैंस और कई मशहूर कंटेंट क्रिएटर्स ने MrBeast और थिया बूयसन को नई जिंदगी की शुभकामनाएं दीं। कुछ ही घंटों में उनकी पोस्ट पर लाखों लाइक्स और हजारों कमेंट्स आ गए। MrBeast की यह ड्रीमी वेडिंग अब सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाली शादियों में शामिल हो गई है। उनके फैंस इस नई शुरुआत के लिए कपल को लगातार बधाई दे रहे हैं और उनकी खूबसूरत तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से शेयर की जा रही हैं।











