CJP ने सरकार के सामने रखी नई शर्त:कहा- जंतर-मंतर या कॉमन प्लेस पर ही होगी मीटिंग

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने केंद्र सरकार के साथ बातचीत के लिए नई शर्त रखी है। संगठन ने कहा कि बैठक किसी मंत्री के घर नहीं बल्कि जंतर-मंतर या कॉन्स्टिट्यूशन क्लब जैसे सार्वजनिक स्थान पर ही होगी।
कहा- जंतर-मंतर या कॉमन प्लेस पर ही होगी मीटिंग
सरकार से बातचीत के लिए CJP ने रखी शर्त

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और केंद्र सरकार के बीच जारी गतिरोध के बीच संगठन ने बातचीत को लेकर अपना रुख साफ कर दिया है। CJP ने कहा है कि वह सरकार के साथ बातचीत के लिए पूरी तरह तैयार है लेकिन यह किसी मंत्री के घर या कार्यालय में नहीं होगी। संगठन ने साफ किया कि बातचीत केवल जंतर-मंतर या किसी सार्वजनिक स्थान जैसे कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में ही की जाएगी।

सरकार बातचीत चाहती है लेकिन हमारी भी कुछ शर्ते

CJP के प्रवक्ता सौरव दास ने कहा कि सरकार पहले यह कह रही थी कि CJP बातचीत करना चाहती है लेकिन अब खुद सरकार ने स्वीकार किया है कि वह भी बातचीत के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि बुधवार सुबह भी दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को बताया कि सरकार बातचीत करना चाहती है। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि संगठन किसी नेता के घर या निजी कार्यालय में बैठक नहीं करेगा। या तो सरकार के प्रतिनिधि जंतर-मंतर आएं या फिर किसी कॉमन प्लेस, जैसे कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में बातचीत हो सकती है।

पहले दिन ही बातचीत होती तो नहीं बढ़ता विवाद

सौरव दास ने कहा कि यदि सरकार विरोध प्रदर्शन के पहले दिन ही बातचीत शुरू कर देती तो स्थिति यहां तक नहीं पहुंचती। उन्होंने बताया कि मंगलवार को भी सरकार की ओर से बातचीत का प्रस्ताव आया था। उन्होंने कहा हम सभी पढ़े-लिखे लोग हैं और जानते हैं कि किसी भी समस्या का समाधान बातचीत से ही निकलता है।

जंतर-मंतर पर CJP का प्रदर्शन 33वें दिन भी जारी : सरकार से बातचीत पर बदला रुख; वांगचुक से मिले केंद्रीय मंत्री

जेपी नड्डा से हुई थी आधिकारिक मुलाकात

इससे पहले सोमवार को केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और CJP प्रतिनिधिमंडल के बीच पहली औपचारिक बैठक हुई थी। CJP की ओर से आशुतोष रांका और सौरव दास ने नड्डा से उनके आवास पर दो दौर की बातचीत की थी। प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय मंत्री को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा जिसमें परीक्षा में कथित अनियमितताओं के मुद्दे पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग भी शामिल थी।

सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई बातचीत

बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि बातचीत सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई। उन्होंने बताया कि सुबह से ही प्रतिनिधिमंडल के साथ विस्तृत चर्चा चली और बाद में उन्हें लिखित ज्ञापन भी सौंपा गया। नड्डा ने प्रदर्शनकारियों से धरना समाप्त कर प्रशासन का सहयोग करने की अपील की और कहा कि उनकी मांगों पर सरकार के स्तर पर चर्चा की जाएगी।

Supreme Court NEET Exam: NEET छात्रों के प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- वीडियो देखने में नहीं है रुचि, समय बर्बाद न करें

प्रदर्शन जारी रखने का ऐलान

बैठक के बाद सौरव दास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि सरकार ने उनकी मांगों पर उचित स्तर पर चर्चा का आश्वासन दिया है लेकिन अभी तक कोई ठोस निर्णय या लिखित भरोसा नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी प्रमुख मांगों पर स्पष्ट फैसला नहीं होता, तब तक शांतिपूर्ण आंदोलन जारी रहेगा।

Sumit  Shrivastava
By Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

Latest Posts