PlayBreaking News

Supreme Court NEET Exam:NEET छात्रों के प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- वीडियो देखने में नहीं है रुचि, समय बर्बाद न करें

NEET परीक्षा व्यवस्था में बदलाव और NTA को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा। सुनवाई के दौरान CJI की अध्यक्षता वाली पीठ ने इस मामले में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया। अदालत ने कहा कि NEET सुधार से जुड़ा मामला पहले से लंबित है, इसलिए अलग से सुनवाई की जरूरत नहीं है।
Follow on Google News
NEET छात्रों के प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- वीडियो देखने में नहीं है रुचि, समय बर्बाद न करें
सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली। जंतर-मंतर पर NEET परीक्षा को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के खिलाफ हुई पुलिस कार्रवाई का मामला बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में पहुंचा। एक वकील ने अदालत से इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की और पुलिस कार्रवाई से जुड़े वीडियो दिखाने की अनुमति मांगी। हालांकि, भारत के मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली पीठ ने इस याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया। कोर्ट ने कहा कि NEET परीक्षा सुधार से जुड़ा मामला पहले ही विचाराधीन है। ऐसे में इस मामले में अलग से दखल देना उचित नहीं होगा।

जंतर-मंतर प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट में पहुंचा मामला

NEET परीक्षा में सुधार और राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) को लेकर जंतर-मंतर पर छात्रों ने प्रदर्शन किया था। इस दौरान पुलिस कार्रवाई को लेकर सवाल उठाए गए थे। इसी मामले को लेकर एक वकील बुधवार को सुप्रीम Court पहुंचे और अदालत से छात्रों के पक्ष में हस्तक्षेप करने की अपील की। वकील ने सुनवाई के दौरान बताया कि छात्र NEET परीक्षा व्यवस्था में बदलाव, परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता और NTA को लेकर अपनी मांगों के साथ आंदोलन कर रहे थे। उन्होंने पुलिस कार्रवाई का मुद्दा उठाते हुए अदालत से इस मामले को देखने का आग्रह किया।

CJI की अध्यक्षता वाली पीठ ने नहीं दिया दखल

मामले की सुनवाई भारत के मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली पीठ के सामने हुई। अदालत ने इस मामले में हस्तक्षेप करने से साफ इनकार कर दिया। पीठ ने कहा कि इस तरह के मामलों में अदालत का समय बर्बाद नहीं किया जाना चाहिए। सुनवाई के दौरान पीठ ने वकील से कहा कि वह अदालत का और अपना समय खराब कर रहे हैं। कोर्ट ने संकेत दिया कि इस मामले में अलग से सुनवाई की जरूरत नहीं है क्योंकि NEET से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दे पहले से ही अदालत के सामने लंबित हैं।

ये भी पढ़ें: हर साल बर्बाद हो रहे छात्रों के सपने! NEET खत्म करने की मांग लेकर बोले विजय थलापति, राहुल गांधी की हिरासत पर भी उठाए सवाल

वीडियो देखने की मांग पर कोर्ट ने किया इनकार

सुनवाई के दौरान वकील ने पुलिस कार्रवाई से जुड़े कुछ वीडियो अदालत के सामने रखने की अनुमति मांगी। वकील का कहना था कि वीडियो के जरिए पूरी स्थिति को समझा जा सकता है। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने वीडियो देखने से इनकार कर दिया। पीठ ने कहा कि उसे इस मामले में वीडियो देखने में रुचि नहीं है और अदालत इस आधार पर आगे सुनवाई नहीं करेगी।

NEET सुधार मामला पहले से सुप्रीम कोर्ट में लंबित

NEET परीक्षा प्रणाली में सुधार को लेकर पहले से ही सुप्रीम कोर्ट में मामला चल रहा है। इस मामले में अदालत केंद्र सरकार और राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी से जवाब भी मांग चुकी है। इसी वजह से बुधवार को हुई सुनवाई में कोर्ट ने जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई के मुद्दे पर अलग से हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया। अदालत ने स्पष्ट किया कि पहले से लंबित मामले के बीच नए आवेदन पर अलग से विचार करना जरूरी नहीं है।

ये भी पढ़ें: Parliament Monsoon Session LIVE : दोनों सदनों की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, रिजिजू बोले- सरकार नीट पेपर लीक पर चर्चा के लिए तैयार

छात्रों की मांगों पर जारी है बहस

NEET परीक्षा को लेकर छात्रों की चिंताएं लगातार सामने आती रही हैं। छात्र परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता, व्यवस्था में सुधार और एजेंसी की भूमिका को लेकर सवाल उठा रहे हैं। वहीं, सरकार और संबंधित एजेंसियां इस मामले में अपने पक्ष रख चुकी हैं। फिलहाल सुप्रीम कोर्ट ने जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई के मामले में कोई आदेश जारी नहीं किया है। NEET सुधार से जुड़े पुराने मामले में ही आगे की सुनवाई जारी रहेगी।

Aditi Rawat
By Aditi Rawat

अदिति रावत | MCU, भोपाल से M.Sc.(न्यू मीडिया टेक्नॉलजी) | एंकर, न्यूज़ एक्ज़िक्यूटिव की जिम्मेदारिय...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts