MP News : मडेरा तालाब के पास मिला तेंदुए का शव, जांच के लिए बुलाई टीम; जबलपुर में होगा पोस्टमार्टम

Follow on Google News
MP News : मडेरा तालाब के पास मिला तेंदुए का शव, जांच के लिए बुलाई टीम; जबलपुर में होगा पोस्टमार्टम
कटनी। टाइगर स्टेट के बाद मध्य प्रदेश को तेंदुआ स्टेट का भी तमगा मिला हुआ है। लेकिन, अब इस पर खतरा मंडराने लगा है। क्योंकि प्रदेश में अलग-अलग करणों से लगातार तेंदुए की मौत हो रही है। इसी बीच कटनी जिले में मादा तेंदुआ का शव मिलने से वन विभाग में हड़कंच मचा गया। विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना कर शव को अपने कब्जे में लिया। वहीं जांच के लिए जबलपुर से डॉग स्क्वायड टीम को भी बुलाया गया है।

मडेरा तालाब के पास मिला तेंदुए का शव

जानकारी के अनुसार, ये घटना उमरियापान वन परिक्षेत्र ढीमरखेड़ा के करौंदी बीट क्षेत्र में मडेरा तालाब के पास की है। करौंदी बीट के राजस्व क्षेत्र मडेरा तालाब में एक मादा तेंदुए की मौत होने की जानकारी बीट गार्ड राजेश मिश्रा को मिली। इसके बाद उन्होंने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया। वहीं घटना की जानकारी डीएफओ को दी। ये घटना गुरुवार शाम के समय की बताई जा रही है।

जबलपुर से डॉग स्क्वायड टीम को बुलाया

इधर, मृत मादा तेंदुए की उम्र करीब तीन से चार साल बताई जा रही है। वहीं विभाग की टीम ने आगे की जांच के लिए जबलपुर से डॉग स्क्वायड टीम को बुलाया गया है। वहीं वन परिक्षेत्र अधिकारी अजय कुमार मिश्रा का कहना है कि तेंदुए की मौत कैसे हुई है। इसका खुलासा पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद ही हो पाएगा। वहीं मादा तेंदुए की असामयिक मौत को लेकर स्थानीय लोगों द्वारा आशंका व्यक्त की जा रही है कि शायद करंट फैलाकर मादा तेंदुए का शिकार करने का प्रयास किया गया। फिलहाल, तेंदुए के शव को पोस्टमार्टम के लिए जबलपुर भेजा गया है। मध्य प्रदेश की खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts