Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Shahdol News : पिकनिक मनाने गए लोगों पर तेंदुए ने किया हमला, तीन की हालत गंभीर, घटना का VIDEO हो रहा वायरल

Follow on Google News
Shahdol News : पिकनिक मनाने गए लोगों पर तेंदुए ने किया हमला, तीन की हालत गंभीर, घटना का VIDEO हो रहा वायरल
शहडोल। मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में पिकनिक मना रहे लोगों पर तेंदुए ने हमला कर दिया, जिससे तीन लोग घायल हो गए। तेंदुए को देखकर वहां अफरा-तफरी मच गई। घटना रविवार शाम की बताई जा रही है। वहीं अब इसका लाइव वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

युवती समेत तीन घायल

सोहागपुर पुलिस ने बताया कि खितौली गांव के पास सोन नदी के किनारे रविवार देर शाम कुछ लोग पिकनिक मना कर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया, जिससे एक युवती समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान आकाश कुशवाहा (23), नंदिनी सिंह (25) और पुलिस विभाग के एएसआई नितिन समदरिया के तौर पर हुई है। तीनों को शहडोल मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है। देखें वीडियो...

दौड़ता नजर आया तेंदुआ, फिर...

हमले में घायल आकाश कुशवाहा ने बताया, पिकनिक मनाने के बाद सभी अपनी गाड़ी की तरफ बढ़ रहे थे, तभी अचानक तेंदुआ दौड़ता नजर आया, फिर गायब हो गया। इसके बाद अचानक से आया और सबसे पहले मेरे ऊपर हमला कर दिया। इसके बाद एक-एक करके तेंदुए ने कई लोगों पर हमला किया। जिससे भगदड़ की स्थिति बन गई। वहीं कुछ लोग ने इसका वीडियो बना लिया जो अब वायरल हो रहा है। ये भी पढ़ें- Sagar News : ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, दो की मौके पर मौत
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts