Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

MP में 127 दीदी कैफे का शुभारंभ : CM शिवराज बोले- स्व-सहायता समूहों करेगा शासकीय कैंटीन का संचालन

MP में 127 दीदी कैफे का शुभारंभ : CM शिवराज बोले- स्व-सहायता समूहों करेगा शासकीय कैंटीन का संचालन
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को मंत्रालय में मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत निर्मित 'दीदी कैफै' का शुभारंभ एवं अवलोकन किया। सीएम शिवराज ने कहा कि राज्य सरकार ने निर्णय लिया है कि प्रदेश की सभी शासकीय कैंटीन का संचालन स्व-सहायता समूहों द्वारा किया जाएगा। ये भी पढ़ें: पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ने दिया विस समिति से इस्तीफा, आमंत्रण पत्र में पूर्व सीएम कमलनाथ का नाम नहीं होने से हुए खफा

बहनों की खुशी हमारे लिए सच्चा सुख है: सीएम

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को प्रदेश भर में 127 दीदी कैफे का शुभारंभ किया गया है। सीएम ने कहा कि स्व-सहायता समूह की बहनों की खुशी हमारे लिए सच्चा सुख है। उन्होंने कहा कि यह आनंद और गौरव का क्षण है कि हमारी बहनें स्वयं आत्म-निर्भर बनने के साथ –साथ आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश के निर्माण में अभूतपूर्व योगदान दे रही हैं। स्व-सहायता समूह की बहनों की सफलता में मध्यप्रदेश की भी उन्नति और प्रगति निहित है। ये भी पढ़ें: इंदौर के पास चोरल जंगल में कुएं में गिरने से तेंदुए की मौत, फॉरेस्ट के अफसरों ने रेस्क्यू कर निकाला शव

सीएम ने स्व-सहायता समूह को दी शुभकानाएं

मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि आप ऐसे ही आगे बढ़ती रहें, सरकार आपकी सदैव हर संभव मदद के लिए तैयार है। मुख्यमंत्री चौहान ने स्व-सहायता समूह की बहनों को शुभकानाएं देते हुए कहा कि बहनें इतनी आत्मीयता और प्रेम से चाय और नाश्ता बनाती हैं कि इसका स्वाद स्वयंमेव ही बढ़ जाता है।

10 हजार महीने कमाएंगी महिलाएं

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि हमारी सरकार ने संकल्प लिया है कि हमारी हर स्व-सहायता समूह की बहन की मासिक आमदनी कम से कम 10 हजार हो। आनंद की बात है कि आज 127 दीदी कैफे खुलने से एक ही दिन में हमारी हजारों बहनें रोजगार से जुड़ गई हैं। मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts