Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Ladli Behna Yojana : लाड़ली बहनों के खाते में आएगी नवंबर माह की किश्त, CM ट्रांसफर करेंगे 1250 रुपए

Ladli Behna Yojana : लाड़ली बहनों के खाते में आएगी नवंबर माह की किश्त, CM ट्रांसफर करेंगे 1250 रुपए
भोपाल। मध्य प्रदेश की लाड़ली बहनों को 1250 रुपए की नवंबर माह की किश्त जल्द मिलने वाली है। अक्टूबर के बाद नवंबर के महीने में भी किस्त तय सीमा से पहले ही ट्रांसफर होने वाली है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 9 नवंबर को इंदौर से 1.29 करोड़ लाड़ली बहनों के खाते में 1574 करोड़ रुपए ट्रांसफर करेंगे।

लाड़ली बहना योजना की 18 वीं किस्त

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, लाड़ली बहना योजना के तहत लाभार्थी महिलाओं को जून 2023 से अक्टूबर 2024 तक मासिक आर्थिक सहायता राशि की कुल 17 किश्तों का ट्रांसफर किया गया है। 9 नवंबर को जारी होने वाली किस्त 18वीं होगी। इसके अतिरिक्त माह अगस्त 2023 एवं 2024 में (कुल 2 बार) लाभार्थी महिलाओं को 250 रुपए की राशि की विशेष आर्थिक सहायता का भी ट्रांसफर किया गया। योजना के प्रारंभ में पात्र हितग्राहियों को 1000 रुपए प्रतिमाह की राशि का भुगतान किया गया। अक्टूबर 2023 से मासिक आर्थिक सहायता की राशि में 250 रुपए प्रतिमाह की वृद्धि की गई।

महिला सशक्तिकरण के लिए शुरू की योजना

बता दें कि 2023 के विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा सरकार ने प्रदेश में महिला सशक्तिकरण की दिशा में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना 2023 का संचालन किया जा रहा है। यह योजना प्रदेश की महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन, उनके स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सतत सुधार तथा परिवार के निर्णयों में उनकी भूमिका सुद्दढ़ करने की दिशा में उठाया गया एक महत्वपूर्ण कदम है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में योजना के तहत लगभग 18 हजार 984 करोड़ रुपए की राशि का प्रावधान किया गया है।

क्या है लाड़ली बहना योजना?

  • 28 जनवरी 2023 : मध्य प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देते हुए राज्य में लाड़ली बहना योजना की शुरुआत की थी।
  • इस योजना के तहत महिलाओं को हर महीने राज्य सरकार द्वारा 1000 रुपये दिये जाते थे।
  • रक्षाबंधन के दिन तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसमें 250 रुपये बढ़ा दिए थे।
  • पिछले अगस्त के महीने में 1250 के अतिरिक्त 250 रुपए रक्षाबंधन के भी लाड़ली बहना योजना की लाभार्थी महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए गए थे।
  • अब इस योजना में लाभ लेने वाली महिलाओं को 1250 रुपए प्रति महीने दिए जाते हैं।
  • शिवराज ने इस योजना की राशि 3 हजार रुपए प्रतिमाह करने का वादा किया था।
  • करीब 4 लाख 77 हजार महिलाओं को लाड़ली बहना योजना का लाभ मिलता है।
  • पिछले अगस्त के महीने में 1250 के अतिरिक्त 250 रुपए रक्षाबंधन के भी लाड़ली बहना योजना की लाभार्थी महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए गए थे।
  • अब तक लाड़ली बहना योजना के तहत लाड़ली बहनों को 24 हजार 499 करोड़ से अधिक की राशि उनके खातों में अंतरित की गई है।
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts