Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

इस बार लाड़ली बहनो को किस्त के साथ मिलेगा उपहार, फरवरी में इस तारीख को आएगी राशि, जानें किन महिलाओं को नही मिलेंगे पैसे

Follow on Google News
इस बार लाड़ली बहनो को किस्त के साथ मिलेगा उपहार, फरवरी में इस तारीख को आएगी राशि, जानें किन महिलाओं को नही मिलेंगे पैसे
भोपाल। मध्यप्रदेश में लाडली बहनों को अब अगली किस्त का इंतजार है। जल्द ही फरवरी के महीने में प्रदेश की करोड़ों में महिलाओं को 21वी किस्त का लाभ मिलेगा। सूत्रों के मुताबिक लाडली बहनों को 21वीं किस्त में एक उपहार भी मिल सकता है। बता दें कि, लाडली बहनों के खाते में किस्त भेजने के लिए मोहन सरकार ने 5 करोड़ रुपए का कर्ज लिया है। इस कर्जे से मध्‍यप्रदेश के सरकारी कर्मचारियों का एरियर का भुगतान भी किया जाएगा।

इस तारीख को आएगी किस्त

लाडली  बहनों को हर महीने 10 तारीख को किस्त के 1250 रूपए ट्रांसफर किए जाते हैं। लेकिन पिछले दो महीना से किस्त की तारीख को बढ़ा दिया गया था  19वीं किस्त 11 दिसंबर को ट्रांसफर की गई थी और ऐसे ही जनवरी महीने में  20वी किस्त 12 तारीख को बहनों के खाते में ट्रांसफर की गई थी। अब बहनों को फरवरी की किस्त का बेसब्री से इंतजार है। लाडली बहना योजना की तीसरी किस्त 5 फरवरी से 10 फरवरी के बीच ट्रांसफर की जा सकती है। वहीं महाशिवरात्रि के त्योहार को देखते हुए बहनों को कुछ उपहार भी दिया जा सकता है।

इन महिलाओं को नही मिलेगा लाभ

मध्य प्रदेश की मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना को लेकर एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। जिसके तहत 1.63 लाख महिलाओं के नाम योजना से हटाए गए है। यह महिलाएं 60 वर्ष से अधिक उम्र की हैं और अब उन्हें 1250 रुपए की योजना राशि का लाभ नहीं मिलेगा। वहीं जिनकी 2025 से पहले मृत्यु हो गई उन्हें भी हटा दिया गया है।

शिवराज सिंह चौहान ने शुरु की थी योजना

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सरकार ने विधानसभा चुनाव से पहले 2023 में लाडली बहना योजना की शुरुआत की थी। पहले 21 से 60 वर्ष की विवाहित महिलाओं को हर महीने 1000 रूपए दिए जाते थे। 2023 में रक्षाबंधन पर इस राशि को बढ़ा दिया गया और अब महिलाओं को  1250 रुपए की राशि दी जाती है। ये भी पढ़ें- http://राहुल गांधी ने RSS-बीजेपी पर साधा निशाना, कहा – संविधान खत्म हो गया तो गरीबों, दलितों, आदिवासियों के लिए कुछ नहीं बचेगा
Vaishnavi Mavar
By Vaishnavi Mavar

Latest Posts