Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Kuno National Park : चीता गामिनी ने 5 नहीं छह शावकों को दिया था जन्म, निगरानी के दौरान एक और शावक मिला; केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव ने की पुष्टि

Kuno National Park : चीता गामिनी ने 5 नहीं छह शावकों को दिया था जन्म, निगरानी के दौरान एक और शावक मिला; केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव ने की पुष्टि
श्योपुर। मध्य प्रदेश के श्योपुर स्थित कूनो नेशनल पार्क में बीते 10 मार्च को मादा चीता गामिनी ने 5 नहीं, बल्कि 6 शावकों को जन्म दिया था। सोमवार को देख-रेख के दौरान वन विभाग को एक शावक और मिला है। सभी शावक पूरी तरह स्वस्थ हैं। सभी 6 शावकों की एक साथ तस्वीरें केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव ने ट्वीट की हैं। 10 मार्च को बड़ी घास में होने की वजह से वन अमले को गश्त के दौरान 5 शावक ही नजर आए थे। इन नए नन्हे मेहमानों के आने के बाद एमपी की जमीन पर जन्मे चीता शावकों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है। कूनो में 14 शावकों सहित चीतों की संख्या 27 हो गई है।

गामिनी की विरासत आगे बढ़ी : केंद्रीय मंत्री

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने ट्वीट कर कहा, 'गामिनी की विरासत आगे बढ़ी! खुशी का कोई अंत नहीं है। ये पांच नहीं बल्कि छह शावक हैं। पांच शावकों के जन्म की खबर के एक हफ्ते बाद अब यह पुष्टि हो गई है कि दक्षिण अफ्रीकी चीता गामिनी ने छह शावकों को जन्म दिया है।' https://twitter.com/psamachar1/status/1769655405628608970?s=20

पहले आशा और ज्वाला ने दी थी खुशखबरी

साल की शुरूआत में कूनो पालपुर में नामीबियाई चीता आशा ने सबसे पहले चार शावकों को जन्म दिया था। इसके लगभग एक सप्ताह बाद नामीबिया से ही लाई गई ज्वाला द्वारा तीन शावकों को जन्म देने की जानकारी आई थी। हालांकि बाद में साफ हुआ कि ज्वाला ने भी 4 शावकों को ही जन्म दिया है। इसके बाद अब दक्षिण अफ्रीका से लाई गई गामिनी ने एक साथ पांच शावकों को जन्म दिया है। फिलहाल पार्क प्रबंधन से मिली जानकारी के मुताबिक मादा चीता गामिनी और उसके पांचों शावक स्वस्थ हैं और उन्हें खास निगरानी में रखा गया है।

अब तक 7 चीते और तीन शावक की मौत

कूनो नेशनल पार्क में दक्षिण अफ्रीका और नामीबिया से लाए गए कुल 20 चीतों को लाया गया था। पार्क में अब तक शावक और चीतों को मिलाकर यह 10वीं मौत है। इनमें 7 चीते और 3 शावक हैं।

नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका से लाए चीते

भारत में चीतों की आबादी को फिर से बसाने के लिए 8 चीतों को नामीबिया से कूनो नेशनल पार्क लाया गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17 सितंबर 2022 को इन्हे विशेष बाड़ों में छोड़ा। इनमें 5 मादा और 3 नर चीते शामिल थे। 18 फरवरी 2023 को दक्षिण अफ्रीका से 12 और चीते (7 नर और 5 मादा) कूनो नेशनल पार्क में लाए गए थे। इससे पहले भारत में चीतों को 1952 में विलुप्त घोषित कर दिया गया था। ये भी पढ़ें- Cheetah story: MP :  कूनो से फिर आई खुशखबरी, चीता गामिनी ने दिया 5 शावकों को जन्म, नन्हे मेहमानों की संख्या हुई 13
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts