Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Cheetah story: MP :  कूनो से फिर आई खुशखबरी, चीता गामिनी ने दिया 5 शावकों को जन्म, नन्हे मेहमानों की संख्या हुई 13

Cheetah story: MP :  कूनो से फिर आई खुशखबरी, चीता गामिनी ने दिया 5 शावकों को जन्म, नन्हे मेहमानों की संख्या हुई 13
श्य़ोपुर। एक बार फिर कूनो नेशनल पार्क खुशियों भरी खबर लेकर आया है। कूनो में एक बार फिर से नन्हें चीता शावकों की किलकारियां गूंज रही हैं, क्य़ोंकि मादा चीता गामिनी ने पांच शावकों को जन्म दिया है। लगभग 5 साल की मादा चीता गामिनि को दक्षिण अफ्रीका से भारत लाया गया था। केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने ‘एक्स’ पर वीडियो पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। इन नए नन्हे मेहमानों के आने के बाद एमपी देश की जमीन पर जन्मे चीता शावकों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है।

पहले आशा और ज्वाला ने दी थी खुशखबरी

साल की शुरूआत में कूनो पालपुर में नामीबियाई चीता आशा ने सबसे पहले चार शावकों को जन्म दिया था। इसके लगभग एक सप्ताह बाद नामीबिया से ही लाई गई ज्वाला द्वारा तीन शावकों को जन्म देने की जानकारी आई थी। हालांकि बाद में साफ हुआ कि ज्वाला ने भी 4 शावकों को ही जन्म दिया है। इसके बाद अब दक्षिण अफ्रीका से लाई गई गामिनी ने एक साथ पांच शावकों को जन्म दिया है। फिलहाल पार्क प्रबंधन से मिली जानकारी के मुताबिक मादा चीता गामिनी और उसके पांचों शावक स्वस्थ हैं और उन्हें खास निगरानी में रखा गया है। https://twitter.com/psamachar1/status/1766793546399350980

सीएम ने भी दी बधाई

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी एमपी में चीतों का कुनबा बढ़ने पर खुशी जताते हुए प्रदेश की जनता को बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि देश में लुप्त हो चुके चीतों को फिर से बसाने का यह  नरेंद्र मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट निरंतर सफल हो रहा है। उन्होंने कहा कि यह सौभाग्य की बात है कि कूनो में मादा चीता गामिनी के 5 नन्हें शावकों के जन्म के बाद प्रदेश में चीता प्रजाति के प्राणियों की संख्या बढ़कर 26 हो गई है। https://twitter.com/DrMohanYadav51/status/1766809506502291885 ये भी पढ़ें: Kuno National Park : चीता ज्वाला ने तीन नहीं चार शावकों को दिया जन्‍म, दूसरे दिन मिला चौथा शावक, केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव ने की पुष्टि
Nitin Chetan
By Nitin Chetan

Latest Posts