Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

कल से शुरू होगा कूनो फॉरेस्ट फेस्टिवल, मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ, 'उत्सव' को देखने आएंगे देश-विदेश के पर्यटक

Follow on Google News
कल से शुरू होगा कूनो फॉरेस्ट फेस्टिवल, मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ, 'उत्सव' को देखने आएंगे देश-विदेश के पर्यटक
भोपाल/श्योपुर। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार यानी 17 दिसंबर को श्योपुर में कूनो फॉरेस्ट फेस्टिवल का शुभारंभ करेंगे। प्रमुख सचिव, पर्यटन और संस्कृति एवं प्रबंध संचालक टूरिज्म बोर्ड शिवशेखर शुक्ला ने बताया कि पर्यटकों को श्योपुर के ग्राम रानीपुरा में निर्मित कूनो फॉरेस्ट रिट्रीट (टेंट सिटी) में शुरू होने वाले इस महोत्सव से क्षेत्र में मौजूद असीम पर्यटन संभावनाओं से अवगत कराया जाएगा। इस उत्सव में देश विदेश के पर्यावरण विशेषज्ञ और वाइल्ड लाइफ के विशेषज्ञ भी हिस्सा लेने के लिए यहां पहुंचेंगे।

टेंट सिटी बनेगी और बैलूनिंग, पैरामोटरिंग-गन शूटिंग भी होगी

पर्यटक अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस टेंट सिटी में लग्जरी ग्लैंपिंग का आनंद ले सकेंगे। साथ ही यहां होने वाली हॉट एयर बलूनिंग, पैरामोटरिंग, जंगल सफारी जैसी गतिविधियों से रोमांचित भी होंगे। कूनो को विश्वस्तरीय पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा कूनो फॉरेस्ट फेस्टिवल के पहले संस्करण का आयोजन किया जा रहा है।

सांस्कृतिक आयोजनों के साथ मिलेंगे स्वादिष्ट व्यंजन

शुक्ला ने बताया कि फेस्टिवल में जंगल सफारी के दौरान क्षेत्र में वन्य जीव देखने का मौका भी मिलेगा। पारम्परिक कला, एवं सांस्कृतिक आयोजनों और स्वादिष्ट व्यंजनों के साथ मध्य प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहरों को प्रचारित किया जाएगा। कूनो फॉरेस्ट फेस्टिवल में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ रोमांचक गतिविधियों का बेजोड़ अनुभव भी मिलेगा। कला एवं संस्कृति को प्रचारित करने के लिए विभिन्न गतिविधियां एवं कार्यशालाएं भी होंगी। यह फेस्टिवल, कूनो राष्ट्रीय अभ्यारण्य के नजदीक होने से रोमांच, मनोरंजन और संस्कृति का अद्वितीय संगम होगा। ये भी पढ़ें- चीतों के घर कूनो नेशनल पार्क में बाघ का मूवमेंट, सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा वीडियो
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts