Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

इंदौर में कुणाल कामरा का पुतला दहन, महाराष्ट्र के डिप्टी CM शिंदे पर टिप्पणी को लेकर विरोध प्रदर्शन

Follow on Google News
इंदौर में कुणाल कामरा का पुतला दहन, महाराष्ट्र के डिप्टी CM शिंदे पर टिप्पणी को लेकर विरोध प्रदर्शन
इंदौर। स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा विवादों में घिर गए हैं। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे पर पैरोडी सॉन्ग और व्यंग्यात्मक टिप्पणी करने के बाद उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इसी विवाद के चलते इंदौर में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष राजेश शिरोडकर के नेतृत्व में टावर चौराहा पर कुणाल कामरा का पुतला दहन किया गया।

इंदौर में विरोध प्रदर्शन शुरू

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर, जिसे मिनी मुंबई भी कहा जाता है, वहां मंगलवार को कुणाल कामरा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है। महाराष्ट्र के डिप्टी CM एकनाथ शिंदे पर की गई टिप्पणी को लेकर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने टावर चौराहा पर कामरा के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनका पुतला जलाया। इससे पहले पुतले को जूते मारे गए।

अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

प्रदर्शन के दौरान भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष राजेश शिरोडकर ने कहा, "कुणाल कामरा बार-बार इस तरह की विवादित टिप्पणियां करते हैं और अब उन्होंने महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का अपमान किया है। यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इंदौर में भी उनके खिलाफ विरोध जारी रहेगा।"

मामले में बढ़ी राजनीतिक हलचल

कुणाल कामरा के इस विवाद ने महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश दोनों राज्यों में राजनीतिक हलचल तेज कर दी है। वहीं मुंबई पुलिस ने इस विवाद को लेकर कुणाल कामरा को समन जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया है। ये भी पढ़ें- कुणाल कामरा विवाद : मुंबई पुलिस ने भेजा समन, शिंदे पर टिप्पणी को लेकर होगी पूछताछ; कॉमेडियन बोले- ‘माफी नहीं मांगूंगा, भीड़ से नहीं डरता’
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts