Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

कलयुगी मां,7 माह की बच्ची को पानी में डूबोकर मार डाला- सास ससुर से विवाद,पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर किया गिरफ्तार

Follow on Google News
कलयुगी मां,7 माह की बच्ची को पानी में डूबोकर मार डाला- सास ससुर से विवाद,पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर किया गिरफ्तार
इंदौर। कलयुगी माँ ने अपने कलेजे के टुकड़े को होज में डूबा कर मार डाल। 7 माह की मासूम की किसी को आवाज न आए इस लिए निर्दयी माँ होज में मासूम को डुबोने के बाद मां ने ऊपर से ढक्कन लगाकर उसे पर मशीन रख दी ताकि किसी को शंका न हो... घटना के समय परिजन बच्ची के बड़े दादा की शव यात्रा में गए हुए थे। इसी दौरान उसने मौका पाकर अपनी ही बेटी को मौत के घाट उतार दिया। सूचना के बाद बड़ी संख्या में परिजन और रहवासी द्वारकापुरी थाने पहुंचे और पुलिस को घटना बताइ। द्वारकापुरी टीआई सुशील पटेल और एफएसएल टीम जांच के लिए मौके पर पहुंची। पुलिस ने बच्ची की मां को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की तो वहां टूट गई और जुर्म कबूल कर लिया। द्वारकापुरी टीआई सुशील पटेल के अनुसार 7 वर्षीय मृतिका मायरा पिता अविनाश निवासी प्रजापत नगर को निर्दयी मां वर्षा ने पानी की टंकी में डालकर मौत के घाट उतार दिया। मासूम को पानी के होज में डुबोने के बाद मां ने ऊपर से ढक्कन लगाकर उसपर मशीन रख दी, ताकि किसी को शंका न हो। लेकिन लम्बे समय तक मासूम घर में दिखाई नहीं दी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इतना ही नहीं परिजनों और रहवासियों के साथ निर्दयी खुद भी मासूम को तलाश में कर दूंगा करती रही। इस दौरान परिवार के लोगों को शंका हुई तो उन्होंने पानी की होज का ढक्कन हटाकर देखा तो मासूम पानी में तेरती मिली। सुचना पर पुलिस ने मौके पर जांच करते हुए मासूम बच्ची की निर्दयी मां को हिरासत में लिया। एफएसएल टीम बुलवाकर जांच करवाई गई। आरोपी मां को थाने लाकर पूछताछ की तो वहां पहले पुलिस को गुमराह करते रही। लेकिन शक्ति होने के बाद वहां टूट गई और बच्ची को होज में फेंककर हत्त्या करना कबूल लिया। पुलिस ने बच्ची की मां वर्षा के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मासूम पर उतार दिया ससुराल के विवाद का घुस्सा- टीआई सुशील पटेल ने बताया 7 वर्षीय मायरा को पानी के होज में डालकर मौत के घाट उतारने वाली उसकी निर्दयी मां वर्षा पहले भी एक बार मासूम को होज में डालकर मोत घाट उतारने का प्रयास कर चुकी है। हालांकि वहां सफल नहीं हो सकी थी। किसी आधार पर परिजनों के साथ मिलकर पड़ताल करने पर घर के बाहर बनी होज की तलाशी लेने पर मासूम का शव तेरता मिला। पूछताछ में आरोपी वर्षा ने बताया इसका सास ससुर से आए दिन विवाद होने के कारण उसने घुस्से घुस्से में मासूम मायरा को पानी की होज में डालकर मार डाला।  
Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

Latest Posts