Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

छिंदवाड़ा: कुकड़ी खापा वॉटरफॉल में फंसे नागपुर के 4 पर्यटक, पुलिस-SDRF ने किया सफल रेस्क्यू

छिंदवाड़ा के कुकड़ी खापा जलप्रपात में पानी कम देखकर नीचे उतरे नागपुर के 4 युवक अचानक तेज बहाव के बीच फंस गए। पहाड़ी क्षेत्र में बारिश के बाद ऊपर से पानी का बहाव अत्यधिक तेज हो गया, जिससे चारों युवक करीब 150 फीट नीचे पानी के तेज बहाव के बीच एक पत्थर में फंस गए।
छिंदवाड़ा: कुकड़ी खापा वॉटरफॉल में फंसे नागपुर के 4 पर्यटक, पुलिस-SDRF ने किया सफल रेस्क्यू
कुकड़ी खापा वॉटरफॉल में फंसे नागपुर के 4 पर्यटक

छिंदवाड़ा। जिला कंट्रोल रूम छिंदवाड़ा को सूचना मिलते ही पुलिस और SDRF की टीमें मौके पर पहुंचीं और बहुत कठिन और जोखिम भरी परिस्थितियों में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। रस्सी, लाइफ जैकेट और अन्य सुरक्षा उपकरणों की मदद से प्रयासों के बाद चारों युवकों को सकुशल बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।

पानी कम देखकर नीचे उतरे थे युवक

रविवार को दोपहर में जिला कंट्रोल रूम छिंदवाड़ा को सूचना प्राप्त हुई कि थाना मोहखेड़ क्षेत्र अंतर्गत कुकड़ी खापा जलप्रपात में नागपुर महाराष्ट्र से घूमने आए 4 युवक वॉटरफॉल में पानी कम देखकर नीचे उतर गए और एक बड़े पत्थर पर जाकर बैठ गए थे। अचानक पहाड़ी क्षेत्र में बारिश होने से ऊपर से पानी का बहाव अत्यधिक तेज हो गया, जिससे बाढ़ जैसी स्थिति बन गई और चारों युवक लगभग 150 फीट नीचे पानी के तेज बहाव के बीच पत्थर में फंस गए।

ये भी पढ़ें: सांसद जनार्दन मिश्रा बोले-विधायक अभय मिश्रा यौन विकृति से पीड़ित, स्टेपनी चोरी से शुरू किया था जीवन का सफर

सूचना मिलते ही पुलिस टीमें रवाना

सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक छिंदवाड़ा अजय पांडे और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष खरे के निर्देशन में तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन हेतु टीमों को रवाना किया गया। मौके पर थाना प्रभारी मोहखेड़ निरी. संजय भलावी, चौकी उमरानाला प्रभारी उनि राजेश साहू के नेतृत्व में थाना मोहखेड़ और चौकी उमरानाला स्टाफ, SDRF टीम प्रभारी उनि गणेश धुर्वे और उनकी टीम पहुंची।

रस्सी और लाइफ जैकेट से रेस्क्यू

थाना मोहखेड़ और चौकी उमरानाला स्टाफ और SDRF टीम द्वारा संयुक्त रूप से अत्यंत कठिन एवं जोखिम भरी परिस्थितियों में रस्सी, लाइफ जैकेट एवं अन्य सुरक्षा उपकरणों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। 

Breaking News

चारों पर्यटक सुरक्षित

रेस्क्यू किए गए पर्यटकों में श्याम पिता केशव बोरकर, उम्र 25 वर्ष, निवासी नंदनवन, नागपुर, अथर्व पिता आनंदराव उके, उम्र 22 वर्ष, निवासी नंदनवन, नागपुर, मनीष पिता रामेश्वर उइके, उम्र 25 वर्ष, निवासी नागपुर और सतीश पिता श्रवण बावने, उम्र 23 वर्ष, निवासी नागपुर शामिल हैं। सभी सुरक्षित और स्वस्थ हैं।

ये भी पढ़ें: सीहोर में चार रास्ते निर्माणाधीन, एक ही मार्ग पर हजारों वाहन… कैसे संभलेगा चिंतामन गणेश मेला?

इनकी रही सराहनीय भूमिका

रेस्क्यू ऑपरेशन में थाना प्रभारी मोहखेड़ संजय भलावी, चौकी उमरानाला प्रभारी उनि राजेश साहू, सउनि संतोष बघेल, प्रआर 765 श्याम ठाकरे, प्रआर 545 राजेश बैस, आर 365 संजय राहांगडाले, प्रआर 786 विश्राम इनवाती और SDRF टीम प्रभारी उनि गणेश धुर्वे की समस्त टीम की सराहनीय भूमिका रही।

Shyam Sahu
By Shyam Sahu

छिंदवाड़ा के वरिष्ठ पत्रकार हैं। 25 वर्षों का अनुभव अपने क्षेत्र में शासन प्रशासन की खबरें पाठकों त...Read More

Latest Posts