PlayBreaking News

शिवपुरी की लड़की के अपहरण केस में बड़ा खुलासा, विदेश जाने के लिए दोस्तों के साथ रची थी साजिश

Follow on Google News
शिवपुरी की लड़की के अपहरण केस में बड़ा खुलासा, विदेश जाने के लिए दोस्तों के साथ रची थी साजिश
शिवपुरी। कोटा में NEET की तैयारी कर रही शिवपुरी की छात्रा के अपहरण मामले में एक बड़ी खबर सामने आई है। छात्रा विदेश जाना चाहती थी और उसने दोस्तों के साथ मिलकर खुद के अपहरण की साजिश रची थी। वह विदेश जाना चाहती थी।

जयपुर के स्टेशन पर दो युवकों के साथ दिखी छात्रा

छात्रा को जयपुर के दुर्गापुरा रेलवे स्टेशन पर दो युवकों के साथ देखा गया। इसका एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसके बाद कोटा पुलिस जयपुर में भी जांच करने पहुंची। सीसीटीवी के आधार पर युवती की लोकेशन और दोनों युवकों का पता लगाया जा रहा है। कोटा एसपी ने लड़की की सूचना देने वाले को 20 हजार रुपए का इनाम देने की घोषणा की है। Shivpuri Student Was Kidnapped in Kota Update

पिता के पास आया था अपहरण का मैसेज

बता दें कि शिवपुरी के बैराड़ निवासी पिता रघुवीर धाकड़ की बेटी काव्या धाकड़ (20) का कोटा से अपहरण हुआ था। छात्रा कोटा से NEET की तैयारी कर रही थी। 18 मार्च को दोपहर 3 बजे पिता के मोबाइल पर व्हाट्सएप पर एक नंबर से बेटी की किडनैपिंग का मैसेज आया था। जिसमें बेटी की तस्वीर थी। बेटी के हाथ-पैर और मुंह बंधा फोटो बदमाशों ने भेजा था। बता दें कि रघुवीर बैराड़ के लार्ड लखेश्वर स्कूल के संचालक हैं।

30 लाख की मांगी थी फिरौती

तस्वीर भेजने के साथ बदमाशों ने छात्रा को जिंदा छोड़ने के लिए 30 लाख रुपए की फिरौती मांगी थी। इसी के साथ मैसेज भेजने वाले ने बैंक खाते की डिटेल भी भेजी थीं। पैसे जमा न करने पर बेटी को जान से मारने की धमकी भी दी थी।

पिछले साल सितंबर में आई थी कोटा

बात दें कि छात्रा को सितंबर 2023 में नीट की तैयारी के लिए कोटा भेजा था। पीडब्ल्यू कोचिंग के कोटा हेड ने बताया था कि लड़की का नाम (काव्या धाकड़) से कोचिंग में कोई रजिस्ट्रेशन नहीं है। वहीं, लड़की के पिता का कहना था कि काव्या का एडमिशन इसी कोचिंग में कराया था। इसी के साथ हॉस्टल संचालक पारस कुमार ने भी काव्या के अपने यहां रुकने की बात से इनकार कर दिया था। Shivpuri Student Kidnapped in Kota Demanded 30 Lakh

जयपुर से एक युवक को पुलिस ने किया राउंड अप

मामले में पुलिस ने जयपुर के सिंधी कैंप से एक युवक को राउंड अप भी किया गया छा। उससे पुलिस जानकारी जुटा रही है।

इंदौर में मिल रही थी धमकी, कोटा किया शिफ्ट

छात्रा के पिता रघुवीर धाकड़ ने बताया- दो साल पहले बेटी इंदौर में रहकर नीट की तैयारी कर रही थी। यहां जरियाखेड़ा गांव का रहने वाला रिंकू धाकड़ बेटी को परेशान किया करता था। इसकी शिकायत इंदौर के पुलिस थाने में दर्ज कराई थी। फिर बेटी को इंदौर से वापस शिवपुरी बुला लिया। बेटी 6 महीने तक शिवपुरी रही, इसके बाद सितंबर 2023 में नीट की तैयारी के लिए कोटा भेज दिया था। ये भी पढ़ें- जयपुर के स्टेशन पर दो युवकों के साथ दिखी शिवपुरी की किडनैप छात्रा, CCTV फुटेज आया सामने; कोटा में NEET की तैयारी कर रही थी
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts