Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

पति-पत्नी के रिश्ते में दरार न आए इसलिए जाना है ससुराल; कॉन्सटेबल की अनोखी चिट्ठी बनी चर्चा का विषय

पति-पत्नी के रिश्ते में दरार न आए इसलिए जाना है ससुराल; कॉन्सटेबल की अनोखी चिट्ठी बनी चर्चा का विषय
कोटा। कोटा शहर की पुलिस लाइन में तैनात एक कांस्टेबल ने होली पर छुट्टी कि मांगने के लिए अनोखी चिट्ठी लिखी। यह सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। कॉन्सटेबल ने पत्नी और ससुराल का हवाला देते हुए 8 दिन की छुट्टी मांगी है। उसने तर्क दिया है कि यदि छुट्‌टी नहीं दी गई तो उसके रिश्ते में दरार आ जाएगी। हालांकि, चिट्ठी मिलने के बाद पुलिस लाइन के RI ने उसे 7 दिन की छुट्टी दे दी है।

शादी के बाद पहली होली

छुट्‌टी के लिए यह आवेदन देने वाले कॉन्सटेबल का नाम सतपाल चौधरी है। भरतपुर जिले के रहने वाले सतपाल की 3 महीने पहले ही शादी हुई है। उसे ससुराल से होली का त्योहार मनाने के लिए बुलावा आया था, लेकिन पुलिस की नौकरी में इतनी आसानी से छुट्‌टी नहीं मिलती। ऐसे में उसने रिश्तों का हवाला देते हुए पत्र लिखा और छुट्‌टी का आवेदन दिया।

ये लिखा छुट्टी में आवेदन

[caption id="attachment_65069" align="alignnone" width="600"] वायरल हो रहा आरक्षक का पत्र।[/caption] कॉन्सटेबल सतपाल ने अधिकारियों के नाम दी गई चिट्‌ठी में लिखा- मेरी शादी 3 महीने पहले ही हुई है। शादी के बाद पहली बार होली अपने ससुराल में मनाने का रिवाज है। इसलिए मैं होली का त्योहार मनाने के लिए अपनी पत्नी के साथ ससुराल जाना चाहता हूं। त्योहार में नहीं जाने पर पारिवारिक समस्या उत्पन्न होने की भी पूरी संभावना है। साथ ही भविष्य में पति-पत्नी के रिश्ते में भी दरार आ जाएगी। 
Vikas Shukla
By Vikas Shukla

Latest Posts