Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

ट्विटर को टक्कर देने आया सोशल मीडिया मंच ‘कू’ बंद होगा, संस्थापकों ने अलविदा कहा

लिंक्डइन पर एक पोस्ट में कू के सह-संस्थापकों ने लिखी भावुक पोस्ट
Follow on Google News
ट्विटर को टक्कर देने आया सोशल मीडिया मंच ‘कू’ बंद होगा, संस्थापकों ने अलविदा कहा

नई दिल्ली। सोशल मीडिया मंच ‘ट्विटर’ (अब एक्स) को एक समय टक्कर देने वाला घरेलू सोशल मीडिया मंच ‘कू’ अब बंद होने जा रहा है। इसके सह-संस्थापकों ने ‘कड़े फैसलों’ के बारे में जानकारी देते हुए एक भावुक ‘नोट’ लिखा और इसे ‘अलविदा’ कहा। लिंक्डइन पर एक पोस्ट में मंच के सह-संस्थापक अप्रमेय राधाकृष्ण और मयंक बिदावतका ने घोषणा की कि मंच जनता के लिए अपनी सेवाएं बंद कर देगा।

साझेदारी की संभावनाएं तलाशीं लेकिन बात नहीं बनी

संस्थापकों ने लिखा-कई बड़ी इंटरनेट कंपनियों, समूहों और मीडिया घरानों के साथ साझेदारी के लिए बातचीत से वांछित परिणाम नहीं निकले। उन्होंने लिखा है, ‘ हमने कई बड़ी इंटरनेट कंपनियों, समूहों तथा मीडिया घरानों के साथ साझेदारी की संभावना तलाशी, लेकिन इन वार्ताओं से वह परिणाम नहीं निकला, जो हम चाहते थे।’

दोनों ने कहा कि हालांकि वे ऐप को चालू रखना चाहते थे, लेकिन ‘ सोशल मीडिया ऐप को चालू रखने के लिए प्रौद्योगिकी सेवाओं की लागत अधिक है इसलिए हमें यह निर्णय लेना पड़ा है।’ एक समय ऐसा था, जब करीब 21 लाख लोग रोजना ‘कू’ का इस्तेमाल करते थे। मंच पर कई मशहूर हस्तियों के खाते भी हैं। संस्थापकों ने कहा, ‘ हम 2022 में भारत में ट्विटर को पछाड़ने से बस कुछ ही माह दूर थे...पूंजी होने पर हम उस लक्ष्य को दोगुना गति से हासिल कर सकते थे। ’

People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts