PlayBreaking News

कोलकाता रेप-मर्डर केस : देश में आज डॉक्टर्स की हड़ताल, 24 घंटे के लिए IMA ने काम रोका, OPD और सर्जरी सेवाएं बंद, सिर्फ इमरजेंसी चालू

Follow on Google News
कोलकाता रेप-मर्डर केस : देश में आज डॉक्टर्स की हड़ताल, 24 घंटे के लिए IMA ने काम रोका, OPD और सर्जरी सेवाएं बंद, सिर्फ इमरजेंसी चालू
कोलकाता के आरजी मेडिकल कॉलेज में 9 अगस्त को 31 साल की पोस्ट ग्रेजुएट ट्रेनी डॉक्टर के रेप और जघन्य मर्डर मामले में देशभर के डॉक्टर्स आज हड़ताल पर हैं। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने इस घटना को लेकर डॉक्टरों के 24 घंटे के हड़ताल पर जाने की घोषणा की है। इस दौरान सभी निजी और सरकारी अस्पतालों में आपातकालीन सेवाओं को छोड़कर सभी ऑपरेशन बंद हैं।

OPD और सर्जरी सेवाएं बंद

आईएमए के अनुसार, हड़ताल के दौरान ओपीडी काम नहीं करेंगे और वैकल्पिक सर्जरी नहीं की जाएंगी। आईएमए ने कहा कि उन सभी क्षेत्रों में ये सेवाएं बंद कर दी जाएंगी, जहां आधुनिक चिकित्सा डॉक्टर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

IMA ने देशव्यापी हड़ताल का किया ऐलान

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने 17 अगस्त की सुबह 6 बजे से लेकर 18 अगस्त सुबह 6 बजे तक 24 घंटे के लिए देश में डॉक्टरों की हड़ताल का ऐलान किया है। सिर्फ इमरजेंसी सेवाओं के लिए डॉक्टर उपलब्ध रहेंगे। डॉक्टरों के इस प्रदर्शन से मध्य प्रदेश सहित पूरे देश भर में स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हो सकती है। आईएमए ने भी सेंट्रल प्रोटेक्शन एक्ट और देशभर के अस्पतालों को सेफ जोन घोषित करने की मांग की है।

IMA की 5 मांगें

  • डॉक्टरों पर हिंसा रोकने के लिए केंद्रीय कानून बने, जिसमें 2019 के प्रस्तावित हॉस्पिटल प्रोटेक्शन बिल में एपिडेमिक डिजीज एक्ट 1897 में 2023 में किए गए संशोधन शामिल हो।
  • अस्पतालों में एयरपोर्ट की तरह सुरक्षा प्रोटोकॉल हो। सुरक्षा सुविधाओं के साथ अस्पतालों को सेफ जोन घोषित किया जाए। CCTV-सिक्योरिटी गार्ड्स के प्रोटोकॉल का पालन हो।
  • कोलकाता रेप-मर्डर की पीड़ित 36 घंटे की ड्यूटी पर थीं। आराम के लिए कोई जगह नहीं थी। अस्पतालों में डॉक्टरों के लिए रेस्टिंग एरिया बनाया जाए।
  • कोलकाता रेप-मर्डर केस की एक तय समय सीमा में प्रोफेशनल जांच हो। आरोपियों को कड़ी सजा मिले।
  • पीड़ित के परिवार को सम्मानजनक मुआवजा मिले।

देशभर में मचा बवाल

बंगाल में हुई घटना को लेकर दिल्ली मेडिकल एसोसिएशन(DMA), इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (गोवा), जादवपुर यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन, महाराष्ट्र एसोसिएशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स (MARD), अमृतसर की मेडिकल स्टूडेंट एसोसिएशन,हैदराबाद के गांधी हॉस्पिटल के जूनियर डॉक्टर्स और मेडिकल स्टूडेंट्स समेत अन्य एसोसिएशन हड़ताल और विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

आखिर कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ क्या हुआ था ?

8-9 अगस्त के दरमियान कोलकाता के आरजी मेडिकल कॉलेज में महिला ट्रेनी डॉक्टर का रेप के बाद मर्डर कर दिया गया था।पीड़िता नाइट शिफ्ट करके एक जूनियर डॉक्टर के साथ खाना खाने के बाद ट्रेनी डॉक्टर सेमिनार हॉल में थोड़ी देर रेस्ट करने गई थी, लेकिन सुबह तक नहीं लौटी। वह मेडिकल कॉलेज में सेकंड ईयर की छात्रा थी। 9 अगस्त सुबह ट्रेनी डॉक्टर का शव सेमिनार हॉल में अर्धनग्न और चोटिल अवस्था में मिला था। पुलिस ने बताया था कि ट्रेनी डॉक्टर का रेप कर उसकी हत्या की गई है। घटनास्थल पर शव खून से लथपथ पड़ा मिला था। प्राइवेट पार्ट, आंखों और मुंह से खून बह रहा था। उसकी गर्दन की हड्डी भी टूटी हुई पाई गई थी। ये भी पढ़ें- कोलकाता रेप-मर्डर केस : देशभर में फूटा गुस्सा, MP सहित तमाम राज्यों में डॉक्टर हड़ताल पर, जानिए कहां क्या असर
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts