कोलकाता रेप-मर्डर केस : देशभर में फूटा गुस्सा, MP सहित तमाम राज्यों में डॉक्टर हड़ताल पर, जानिए कहां क्या असर

कोलकाता/भोपाल। कोलकाता के आरजी मेडिकल कॉलेज में 9 अगस्त को 31 साल की पोस्ट ग्रेजुएट ट्रेनी डॉक्टर के रेप और जघन्य मर्डर मामले से देशभर में गुस्सा फूट पड़ा है। इस मामले को 'निर्भया-2' कहा जा रहा है। इस घटना और हॉस्पिटल में उपद्रवियों द़्वारा की गई तोड़फोड़ के बाद देशभर के डॉक्टर हड़ताल कर रहे हैं। जानिए क्या चल रहा है इस मामले को लेकर...
जूडा ने डॉक्टर की सुरक्षा सुनिश्चित करने को लेकर सेंट्रल डॉक्टर प्रोटेक्शन एक्ट की मांग की है। गांधी मेडिकल कॉलेज की डीन डॉक्टर कविता एन सिंह ने मीडिया को बताया कि सभी डॉक्टर्स की छुट्टियां निरस्त कर दी गई हैं। जरूरत पड़ने पर इंटर्न डॉक्टरों को भी काम पर लगाया जाएगा।
मध्य प्रदेश सहित देशभर के डॉक्टर हड़ताल पर...
इस केस से आक्रोशित देशभर के डॉक्टर हड़ताल पर हैं। इससे मेडिकल सेवाएं बाधित हो रही हैं। मध्य प्रदेश के हजारों डॉक्टर 16 अगस्त को हड़ताल पर रहे। भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर सहित पूरे प्रदेश के 3000 रेजिडेंट और जूनियर डॉक्टर इस हड़ताल में शामिल हुए। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने 17 अगस्त को देशव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है।
भोपाल में हमीदिया अस्पताल और गांधी मेडिकल कॉलेज में प्रदर्शन
भोपाल स्थित हमीदिया अस्पताल और गांधी मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर रहे। घटना से आहत जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन (जूडा) के डॉक्टरों ने पोस्टरों पर लिखे स्लोगन के साथ प्रदर्शन किया। जूडा प्रवक्ता ने कहा कि प्रदेश के 3 हजार डॉक्टरों ने काम नहीं किया। सिर्फ इमरजेंसी सेवाएं चालू रहीं। रुटीन और ओपीडी सेवाएं पूरी तरह से ठप रहीं।