Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Kolkata Doctor Rape Murder Case : कोलकाता रेप-मर्डर केस की FSL रिपोर्ट ने चौंकाया, कहीं और हुई थी डॉक्टर से दरिंदगी!

Follow on Google News
Kolkata Doctor Rape Murder Case : कोलकाता रेप-मर्डर केस की FSL रिपोर्ट ने चौंकाया, कहीं और हुई थी डॉक्टर से दरिंदगी!
कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में ट्रेनी डॉक्टर से रेप-मर्डर केस में हाल ही में सीबीआई को केंद्रीय फोरेंसिक अनुसंधान प्रयोगशाला (CFSL) रिपोर्ट सौंपी गई। इस रिपोर्ट में कई सनसनीखेज खुलासे हुए हैं, जिसने केस में जवाब खोजने की जगह नए सवाल खड़े कर दिए हैं। CFSL रिपोर्ट में सबसे चौंकाने वाला खुलासा ट्रेनी के साथ दरिंदगी को लेकर हुआ है। रिपोर्ट में आशंका जताई गई है कि दुष्कर्म व हत्या की वारदात को किसी अन्य जगह पर अंजाम दिया गया, उसके बाद शव को सेमिनार रूम में रखा गया। रिपोर्ट में कहा गया है कि सेमिनार रूम में ऐसा कोई सबूत नहीं मिला, जिससे पता चले कि वहां पीड़ित से रेप के बाद हत्या की गई है।

हाथापाई के कोई निशान नहीं मिले

FSL ने अपनी रिपोर्ट में विशेष रूप से बताया है कि सेमिनार रूम में नीले गद्दे पर पीड़िता और हमलावर के बीच संभावित हाथापाई के कोई निशान नहीं मिले हैं। जिस जगह ट्रेनी डॉक्टर का शव मिला था उसके आसपास रखे सामान में खरोंच तक नहीं आई है। यहां तक कि सेमिनार रूम के अंदर भी इसके कोई निशान नहीं हैं। इससे अब ये सवाल खड़े हो रहे हैं कि क्या ट्रेनी डॉक्टर का रेप-मर्डर कहीं और हुआ था। ट्रेनी डॉक्टर से रेप-मर्डर मामले की जांच CBI कर रही है। मुख्य आरोपी संजय रॉय पुलिस की हिरासत में हैं। एजेंसी 7 अक्टूबर को ही स्पेशल CBI कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर चुकी है।

पीड़िता के पिता ने पुलिस पर लगाया आरोप

डॉक्टर रेप-मर्डर केस में पीड़िता के पिता ने कोलकाता पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि, कोलकाता पुलिस ने जल्दबाजी में शव का अंतिम संस्कार कराकर मामले को दबाने की कोशिश की थी। उन्होंने कहा कि, कोलकाता पुलिस के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने इस मामले के सामने आने के बाद हमें रिश्वत देने की कोशिश की थी। बुधवार को धरने पर बैठे जूनियर डॉक्टरों के साथ मीडिया से बात करते हुए पीड़िता के पिता ने यह बड़ा खुलासा किया है।

कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ क्या हुआ था ?

8-9 अगस्त के दरमियान कोलकाता के आरजी मेडिकल कॉलेज में महिला ट्रेनी डॉक्टर का रेप के बाद मर्डर कर दिया गया था।पीड़िता नाइट शिफ्ट करके एक जूनियर डॉक्टर के साथ खाना खाने के बाद ट्रेनी डॉक्टर सेमिनार हॉल में थोड़ी देर रेस्ट करने गई थी, लेकिन सुबह तक नहीं लौटी। वह मेडिकल कॉलेज में सेकंड ईयर की छात्रा थी। 9 अगस्त सुबह ट्रेनी डॉक्टर का शव सेमिनार हॉल में अर्धनग्न और चोटिल अवस्था में मिला था। पुलिस ने बताया था कि ट्रेनी डॉक्टर का रेप कर उसकी हत्या की गई है। घटनास्थल पर शव खून से लथपथ पड़ा मिला था। प्राइवेट पार्ट, आंखों और मुंह से खून बह रहा था। उसकी गर्दन की हड्डी भी टूटी हुई पाई गई थी।
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts