Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Koffee With Karan 8 : इस फिल्म में आलिया की कास्टिंग के अगेंस्ट थे Varun Dhawan और Sidharth Malhotra, एक्ट्रेस के खिलाफ दोनों ने रचाई थी ये साजिश

Follow on Google News
Koffee With Karan 8 : इस फिल्म में आलिया की कास्टिंग के अगेंस्ट थे Varun Dhawan और Sidharth Malhotra, एक्ट्रेस के खिलाफ दोनों ने रचाई थी ये साजिश
एंटरटेनमेंट डेस्क। करण जौहर का सेलिब्रिटी चैट शो ‘कॉफी विद करण-8’ इन दिनों सुर्खियों में है। शो का आज पांचवां एपिसोड आ गया है, जो काफी दिलचस्प रहा है। लेटेस्ट एपिसोड में वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा कॉफी काउच पर बैठे नजर आए। दोनों एक्टर्स ने अपनी प्रोफेशनल लाइफ से लेकर पर्सनल लाइफ तक की बातें शेयर की। इस दौरान फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ की शूटिंग के समय को लेकर भी चर्चा हुई।

आलिया की कास्टिंग के अगेंस्ट थे वरुण-सिद्धार्थ

एपिसोड में करण जौहर खुलासा करते हैं कि वरुण-सिद्धार्थ नहीं चाहते थे कि आलिया भट्ट फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ का हिस्सा बनें। इसके लिए दोनों करण को अलग-अलग हीरोइन की तस्वीरें पर्सनली भेजा करते थे। करण जौहर ने खुलासा करते हुए कहा- मुझे आज भी याद है कि कैसे जब पहली बार आलिया आई थीं, तो तुम दोनों ने मुझे मैसेज किया था कि इसे कास्ट मत करना। आप दोनों में से किसी एक ने कहा था कि यह बहुत ज्यादा यंग है।

एक्ट्रेस के खिलाफ वरुण-सिद्धार्थ ने रची थी ये साजिश

करण जौहर जब दोनों एक्टर्स की पोल खोल रहे थे, तब सिद्धार्थ मल्होत्रा ने ऐसे किसी भी मैसेज भेजने की बात मानने से मना कर दिया। फिर करण जौहर ने कहा- 'तुम दोनों ही चाहते थे कि आलिया फिल्म का हिस्सा ना बने। दोनों अब अपनी एक्टिंग बंद करो... तुम मुझे दूसरी लड़कियों की फोटोज भेजते रहते थे।'

आलिया की तारीफ करते नजर आए सिद्धार्थ

सिद्धार्थ आगे अपने मैसेज भेजने के इंकार की बात को कवर करते हुए एक्ट्रेस की तारीफ करते हुए बोलते हैं, "लेकिन देखिए, यह वंडरफुल था, कि वह यहां पहले से ही अंडरडॉग्स में थी, फिर वह उभरी।" करण ने आगे बताया कि जब आलिया के साथ तीन महीने बाद एक फोटो शूट किया, तब वह चुपचाप खड़ी थीं और आप दोनों में से किसी की भी तरफ नहीं देख रही थीं। या तो वह घबराई हुई थीं, या शर्मीली थीं। क्योंकि, आप सभी मुझे पहले से ही जानते थे। वह मुझे बिल्कुल नहीं जानती थीं।

कॉफी विद करण-8 में अब तक आ चुके हैं ये सेलेब्स

करण जौहर के शो कॉफी विद करण के सीजन 8 में अब तक कई सेलेब्स आ चुके हैं। सबसे पहले एपिसोड में दीपिका पादुकोण पति रणवीर सिंह के साथ आई थीं। इसके बाद सनी देओल और बॉबी देओल ने शो में एंटरटेनमेंट का तड़का लगा कर कई खुलासे किए थे। अनन्या और सारा ने भी एक साथ शो में शिरकत की थी और अपनी लव लाइफ, ब्रेकअप सहित कईं चीजों पर बात की थी। वहीं, करीना और आलिया ने भी शो में आकर चार चांद लगाए थे। (इनपुट - सोनाली राय) ये भी पढ़ें- Kartik Aaryan और Karan Johar के बीच दोस्ताना बरकरार, नई फिल्म का किया ऐलान; शेयर किया पोस्टर
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts