महाकाल की शरण में केएल राहुल-अथिया शेट्टी: भस्म आरती में हुए शामिल, गर्भगृह में पूजन कर लिया बाबा का आशीर्वाद

Follow on Google News
महाकाल की शरण में केएल राहुल-अथिया शेट्टी: भस्म आरती में हुए शामिल, गर्भगृह में पूजन कर लिया बाबा का आशीर्वाद
हेमंत नागले, उज्जैन। भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल और बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी रविवार को महाकाल के दरबार में पहुंचे और भस्म आरती में शामिल हुए। हाल ही में 23 जनवरी को दोनों शादी के बंधन में बंधे थे। शादी के 1 माह बाद दोनों बाबा महाकाल की शरण में आशीर्वाद लेने पहुंचे। उन्होंने गर्भगृह में बाबा महाकाल को जल चढ़ाया।

भस्म आरती में शामिल हुआ कपल

उज्जैन में स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में देशभर से कई महान हस्तियां उनका आशीर्वाद लेने यहां पहुंचते हैं। बाबा महाकाल श्रद्धालुओं की आस्था का एक बड़ा केंद्र है। आम हो या खास हर रोज बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा के मंदिर पहुंचते है। रविवार की अलसुबह 4 बजे के करीब बॉलीवुड अभिनेत्री अथिया शेट्टी और के एल राहुल शादी के 1 माह बाद महाकाल का आशीर्वाद लेने उज्जैन पहुंचे। तड़के होने वाली भस्म आरती में दोनों ने बाबा महाकाल मंदिर के नन्दी हॉल में करीब 2 घंटे तक बैठकर आरती के दर्शन लाभ लिया। आरती के बाद दोनों ने गर्भ गृह के अंदर पूजन अभिषेक कर बाबा का आशीर्वाद लिया। https://twitter.com/psamachar1/status/1629701336223842305?t=MOewz-7ppQQK9l_g_6ZiaQ&s=08

ऐसे हुई थी दोनों की मुलाकात

केएल राहुल और अथिया शेट्टी की पहली मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। बातचीत करते-करते दोनों की दोस्ती हो गई। साथ समय बिताते हुए दोनों को एक-दूसरे से मोहब्बत हुई और दोनों सीक्रेट रिलेशनशिप में आ गए। दोनों ही हमेशा से लाइमलाइट में रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद दोनों ने अपना रिश्ता राज रखने की तमाम कोशिशें कीं। दोनों रिलेशनशिप में रहने के बावजूद करीब डेढ़ साल तक एक दूसरे के साथ कभी नजर नहीं आए, ना ही दोनों ने कभी साथ में तस्वीरें पोस्ट कीं, अथिया ने अपने करियर में 4 फिल्में की हैं। सलमान खान के प्रोडक्शन तले बनी फिल्म हीरो से उन्होंने डेब्यू किया था।

4 साल रिलेशनशिप में रहने के बाद की शादी

बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और इंडियन क्रिकेटर केएल राहुल ने 23 जनवरी को अभिनेता सुनील शेट्टी के खंडाला वाले बंगले पर सात फेरे लिए थे। शादी के बाद सुनील शेट्टी ने अथिया और केएल राहुल की एक खूबसूरत फोटो शेयर कर प्यार भरा पोस्ट लिखा था। ‘प्यार और विश्वास के साथ सही शख्स का हाथ पकड़ना हमेशा सही होता है किसी भी रिश्ते को मजबूती प्यार और विश्वास ही देता है, दोनों को ढेर सारी बधाई।’ राहुल और अथिया करीब 4 साल से रिलेशनशिप में थे। राहुल भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार प्लेयर हैं, जबकि अथिया ​​​​​एक्ट्रेस हैं। दोनों का परिवार कर्नाटक से ही संबंध रखता है। मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts