Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के घर और दफ्तर पर CBI की रेड, कीरू हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट केस में 30 ठिकानों पर कार्रवाई

दो फाइलों को मंजूरी देने के लिए 300 करोड़ रुपये की रिश्वत की पेशकश की गई थी
Follow on Google News
जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के घर और दफ्तर पर CBI की रेड, कीरू हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट केस में 30 ठिकानों पर कार्रवाई
नई दिल्ली। केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने किरू हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट कॉन्ट्रैक्ट से जुड़े कथित भ्रष्टाचार के मामले में जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के घर सहित 30 ठिकानों पर गुरुवार को छापे मारे। अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि सीबीआई ने कई शहरों में सुबह छापे मारे, जिसमें लगभग 100 अधिकारी शामिल हुए। जांच एजेंसी ने उनके पर तलाशी अभियान चलाया है। सत्यपाल मलिक बागपत के सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के हिसावदा गांव के मूल रूप से रहने वाले हैं। इससे पहले कीरू हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट को लेकर 6 जुलाई 2022 में भी देशभर में 16 जगहों पर छापेमारी की गई थी। सीबीआई ने जिन 30 लोकेशन पर छापेमारी की है, उसमें यूपी, बिहार, राजस्थान, महाराष्ट्र, हरियाणा जैसे राज्यों की जगहें शामिल हैं। सत्यपाल मलिक औऱ उनके करीबियों के यहां छापेमारी की गई है।

मैं किसान का बेटा हूं, इन छापों से घबराऊंगा नहीं : सत्यपाल

पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा- पिछले 3-4 दिनों से मैं बीमार हूं और अस्पताल में भर्ती हूं। इसके वावजूद मेरे मकान में तानाशाह द्वारा सरकारी एजेंसियों से छापे डलवाएं जा रहें हैं। मेरे ड्राइवर, मेरे साहयक के ऊपर भी छापे मारकर उनको बेवजह परेशान किया जा रहा है। मैं किसान का बेटा हूं, इन छापों से घबराऊंगा नहीं। मैं किसानों के साथ हूं।

क्या है मामला ?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह मामला 2,200 करोड़ रुपये के किरू हाइड्रो इलेक्ट्रिक पावर प्रोजेक्ट (एचईपी) के सिविल कार्यों को आवंटित करने में कथित भ्रष्टाचार से संबंधित है। मलिक 23 अगस्त 2018 से 30 अक्टूबर 2019 तक जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल थे। सत्यपाल मलिक ने गवर्नर रहने के दौरान दावा किया था कि हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट की 2 फाइलें क्लियर करने के लिए उन्हें 300 करोड़ की रिश्वत की पेशकश की गई थी। इनमें से एक फाइल परियोजना से संबंधित थी। सीबीआई ने चिनाब वैली पावर प्रोजेक्ट्स (पी) लिमिटेड के पूर्व अध्यक्ष नवीन कुमार चौधरी और अन्य पूर्व अधिकारियों एम एस बाबू, एम के मित्तल और अरुण कुमार मिश्रा और पटेल इंजीनियरिंग लिमिटेड के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts