🌤️
--Bhopal, India

PlayBreaking News

खिलचीपुर में परिवहन विभाग की वाहन जांच कार्रवाई, बिना परमिट संचालित 5 बसें जब्त

परिवहन विभाग ने अनियमितताओं पर नकेल कसने के लिए सघन वाहन जांच अभियान चलाया, जिसके तहत पांच बसों को जब्त किया गया है।
Follow on Google News
खिलचीपुर में परिवहन विभाग की वाहन जांच कार्रवाई

कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा के निर्देशानुसार जिला परिवहन अधिकारी ज्ञानेन्द्र वैश्य के नेतृत्व में शुक्रवार को खिलचीपुर एवं जीरापुर क्षेत्र में स्कूली एवं यात्री वाहनों की सघन जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान बिना वैध दस्तावेज, बिना परमिट एवं बिना फिटनेस संचालित वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करते हुए कुल 5 बसों को जब्त किया गया तथा 20 हजार रुपये का राजस्व वसूला गया। जिला परिवहन अधिकारी श्री वैश्य ने बताया कि जांच के दौरान मां सरस्वती एकेडमी खिलचीपुर के वाहन स्कूल बस के रूप में पंजीकृत नहीं पाए गए जबकि इनका उपयोग विद्यार्थियों के परिवहन में किया जा रहा था। साथ ही इनके पास कोई भी वैध दस्तावेज उपलब्ध नहीं थे। दोनों वाहनों को जब्त कर थाना खिलचीपुर में सुरक्षित रखा गया।

क्षमता से अधिक सवारी होने किया चालान

इसी प्रकार मां सरस्वती पब्लिक एकेडमी की बस बिना फिटनेस प्रमाण-पत्र के संचालित पाई गई, जिस पर 5 हजार रुपये का चालान किया गया। सरदार पटेल विद्यालय, जीरापुर रोड, खिलचीपुर की बसों की जांच के दौरान तीन बसें बिना परमिट एवं फिटनेस के संचालित पाई गईं, जिन्हें जब्त कर थाना खिलचीपुर में रखा गया। जांच के दौरान यात्री बस निर्धारित क्षमता से अधिक सवारियां लेकर संचालित होती पाई गई, जिसके विरुद्ध 5 हजार रुपये की चालानी कार्रवाई की गई। वहीं जीरापुर क्षेत्र में बस बच्चों का परिवहन करते हुए पाई गई जिस पर विद्यालय का नाम अंकित नहीं था। उक्त बस को जब्त कर संबंधित विद्यालय के विरुद्ध भी चालानी कार्रवाई की गई। इसके अतिरिक्त बस बिना परमिट संचालित पाई गई, जिसे जब्त कर थाना खिलचीपुर में रखा गया।

ये भी पढ़ें: Raipur: रायपुर नगर निगम में प्लेसमेंट कर्मचारियों की हड़ताल से काम ठप, जन्म-मृत्यु और मैरिज सर्टिफिकेट के लिए भटके सैकड़ों लोग

सांदीपनी विद्यालय की बसों के दस्तावेज पूर्ण

जिला परिवहन अधिकारी ने बताया कि जीरापुर स्थित सांदीपनी विद्यालय की बसों की जांच के दौरान उनके दस्तावेज पूर्ण पाए गए। वहीं एडवांस पब्लिक स्कूल, जीरापुर की जांच में एक बस के दस्तावेज पूर्ण नहीं पाए जाने पर उसके विरुद्ध 10 हजार रुपये की चालानी कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान कुल 5 बसों को जब्त किया गया तथा 20 हजार रुपये का राजस्व वसूल किया गया। जांच दल का नेतृत्व जिला परिवहन अधिकारी श्री वैश्य एवं चेक प्वाइंट प्रभारी श्रीमती प्राची शर्मा ने किया।

Edited By: Sumit Shrivastava

Ramesh Dangi
By Ramesh Dangi
icon

Latest Posts