Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Khatron Ke Khiladi 13 Finale : फिनाले से पहले रोहित शेट्टी के साथ जश्न में शामिल हुए कंटेस्टेंट्स, ऐश्वर्या शर्मा बनीं पहली फाइनलिस्ट, ट्रॉफी के लिए होगा महायुद्ध

Follow on Google News
Khatron Ke Khiladi 13 Finale : फिनाले से पहले रोहित शेट्टी के साथ जश्न में शामिल हुए कंटेस्टेंट्स, ऐश्वर्या शर्मा बनीं पहली फाइनलिस्ट, ट्रॉफी के लिए होगा महायुद्ध
एंटरटेनमेंट डेस्क। रोहित शेट्टी का एक्शन रियलिटी शो Khatron Ke Khiladi 13 अपने आखिरी पड़ाव ग्रैंड फिनाले के करीब आ गया है। इसकी शूटिंग भी शुरू हो गई है। ग्रैंड फिनाले के सेट से अर्चना गौतम, ऐश्वर्या शर्मा, शिव ठाकरे से लेकर कई अन्य कंटेस्टेंट की वीडियो देखने को मिल रही है, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। 'खतरों के खिलाड़ी 13' ग्रैंड फिनाले की शूटिंग में एलिमिनेट हुए और फाइनलिस्ट को स्टाइलिश लुक में देखा गया। ऐश्वर्या शर्मा ने टास्क जीत कर टिकिट टू फिनाले जीत लिया है।

...सामने आई पहली झलक

15 जुलाई 2023 को शुरू हुआ रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 13' टेलीविजन पर सबसे पसंदीदा रियलिटी शोज में से एक है। इसके 12 सीजन सफल रहे हैं। खतरों के खिलाड़ी के 13 सीजन की पहली झलक सामने आ गई है। सभी कंटेस्टेंट सेट पर रोहित शेट्टी के साथ मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं रोहित शेट्टी को टॉप 5 फाइनलिस्ट मिल चुके हैं। एलिमिनेट हुए कंटेस्टेंट भी सेट के बाहर फाइनल शूटिंग के लिए स्पॉट किए गए। अब इन्हीं टॉप 5 फाइनलिस्ट के बीच ट्रॉफी के लिए जबरदस्त टक्कर देखने को मिलेगी। [caption id="attachment_90099" align="aligncenter" width="800"] फिनाले से रोहित शेट्टी के साथ कंटेस्टेंट्स ने की पार्टी।[/caption]

ऐश्वर्या ने जीता टिकट टू फिनाले

'गुम है किसी के प्यार में' सीरियल की एक्ट्रेस ऐश्वर्या शर्मा 'खतरों के खिलाड़ी 13' की पहली फिनाले कंटेस्टेंट बन चुकी हैं। उन्होंने टिकट टू फिनाले जीत कर अपनी सीट फाइनल में कन्फर्म कर ली है। ऐश्वर्या फिनाले में चार लोग के साथ परफॉर्म करेंगी। [embed]https://www.youtube.com/watch?v=cEISFq_9Hxs[/embed]

ट्रॉफी के लिए होगा महायुद्ध

आपको बता दें कि खतरों के खिलाड़ी 13 जल्द ही टीवी पर टेलीकास्ट होगा। यह सीजन भी हर सीजन की तरह अच्छा रहा है और सभी कंटेस्टेंट्स ने अपना बेस्ट दिया है। सभी कंटेस्टेंट्स ने एक-दूसरे को अच्छी टक्कर दी है। इस बार बहुत कम स्टंट रद्द किए गए हैं। अब देखना ये है कि इस सीजन में कौन खतरों का सबसे बड़ा खिलाड़ी बनकर ट्रॉफी अपने नाम करता है। खतरों के खिलाड़ी 13 के खिताब जीतने वाले को 20 लाख रुपए और एक कार दी जाएगी।

बिग बॉस की वजह से फिनाले की डेट फाइनल करने में आई अड़चन

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, 'खतरों के खिलाड़ी 13' का फिनाले 21 अक्टूबर को फाइनल किया गया था, लेकिन बिग बॉस 17 सीजन की घोषणा होने के कारण डेट बदलनी पड़ी। हालांकि, दोनों शो एक ही चैनल पर आते हैं, लेकिन मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक सलमान खान अपनी आगमी कमिटमेंट की वजह से बिग बॉस 17 को किसी भी हाल में मिड-अक्टूबर में ही टेलीकास्ट करना चाहते हैं। इसी वजह से 'खतरों के खिलाड़ी 13' का फिनाले भारत-पाक के मैच वाले दिन 14 अक्टूबर को रखा गया है।

यह है कंटेस्टेंट की पूरी लिस्ट

अर्चना गौतम, शीज़ान खान, रोहित रॉय, शिव ठाकरे, अंजलि आनंद, अंजुम फकीह, डेजी शाह, डिनो जेम्स, रूही चतुर्वेदी, ऐश्वर्या शर्मा, निर्रा एम बनर्जी, सौंदस मौफकीर और अर्जित तनेजा शो के कंटेस्टेंट्स थे, जिनमें कुछ पहले ही शो से बाहर हो चुके हैं और कुछ ने अपनी जगह फिनाले में बना ली है। शो का विनर कौन होगा ये जानने के लिए फैंस एक्साइटेड हैं। (इनपुट- सोनाली राय) ये भी पढ़ें- Upcoming Movies-Web Series : अक्टूबर में एंटरटेनमेंट का तड़का, 7 फिल्में और कई वेब सिरीज होंगी रिलीज; देखें लिस्ट
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts