Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Khargone News : देवर-भाभी के शव खेत में मिले, प्रेम प्रसंग के चलते घर से भागे थे

Follow on Google News
Khargone News : देवर-भाभी के शव खेत में मिले, प्रेम प्रसंग के चलते घर से भागे थे
खरगोन। मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जिला मुख्यालय से 65 किमी दूर ऊन थाना क्षेत्र के देवली गांव में देवर और भाभी ने कीटनाशक पीकर आत्महत्या कर ली। दोनों के शव उनके ही खेत में मिले। मृतकों के पास कीटनाशक की बोतल भी पड़ी मिली। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई।

एक सप्ताह पहले घर से भागे थे

जानकारी के मुताबिक, देवर-भाभी एक सप्ताह से घर से लापता थे। आशंका जताई जा रही है कि प्रेम प्रसंग के चलते दोनों घर से भागे थे। बदनामी के डर दोनों ने कीटनाशक पीकर जान दे दी।

देवर की दो महीने पहले हुई थी शादी

ऊन पुलिस के मुताबिक, बुधवार देर शाम देवली निवासी महिला (35) और उसके देवर (24) के शव उनके ही मक्का के खेत में पड़े थे। बताया जा रहा है कि दो माह पहले ही देवर की शादी हुई थी। जबकि, महिला की एक बेटी भी बताई जा रही है।

दुर्गंध आने पर शव का पता चला

पड़ोसी किसानों के बच्चों ने दुर्गंध आने पर गांव में सूचना दी। शव मिलने के बाद परिजनों को जानकारी दी गई। शव के पास से कीटनाशक की बोतल बरामद हुई है। शव दो से तीन दिन पुराना बताया जा रहा है। परिजनों के मुताबिक, दोनों 31 जुलाई से घर से लापता थे। महिला की गुमशुदगी की शिकायत थाने में दर्ज कराई गई थी। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक तौर पर यह आत्महत्या का मामला माना जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्य जुटाकर मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। ये भी पढ़ें- नवी मुंबई : प्रेम प्रसंग के चलते 19 वर्षीय युवती की हत्या, युवक लापता, जांच में जुटी पुलिस
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts