खिलचीपुर: पीपुल्स समाचार की खबर का असर, रोजगार सहायक का तीन दिन का वेतन काटा

राजगढ़ के खिलचीपुर जिला प्रशासन के सख्त निर्देशों के बावजूद ग्राम पंचायतों में लापरवाही का सिलसिला थमता नजर नहीं आ रहा था। मंगलवार को ग्राम पंचायत डालूपुरा में पंचायत कार्यालय निर्धारित समय पर बंद मिला, जिसके बाद रोजगार सहायक का तीन दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए गए।
खिलचीपुर: पीपुल्स समाचार की खबर का असर, रोजगार सहायक का तीन दिन का वेतन काटा
पीपुल्स समाचार की खबर का असर

खिलचीपुर। पीपुल्स समाचार द्वारा 5 अगस्त के अंक में ग्राम पंचायत डालूपुरा के बंद रहने का समाचार प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया गया था। खबर प्रकाशित होने के बाद जिला पंचायत सीईओ इच्छित गढ़पाले ने मामले को गंभीर मानते हुए रोजगार सहायक दिनेश चौहान का तीन दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए।

निर्धारित समय पर बंद मिला पंचायत कार्यालय

मंगलवार को ग्राम पंचायत डालूपुरा में पंचायत कार्यालय निर्धारित समय पर बंद मिला था। 11:31 बजे पंचायत कार्यालय पर ताला लगा हुआ था, जिससे अपने कार्यों के लिए पहुंचे ग्रामीणों को निराश होकर लौटना पड़ा। पीपुल्स समाचार द्वारा 5 अगस्त के अंक में इस मामले को प्रमुखता के साथ समाचार प्रकाशित किया गया था।

Korba: खेत में अचानक दिखा मगरमच्छ, ग्रामीणों में मचा हड़कंप,पकड़कर वन विभाग को दी सूचना

नई व्यवस्था की गई लागू 

जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि ग्रामीणों को बार-बार पंचायत के चक्कर न लगाने पड़ें और सभी पंचायत कार्यालय तय समय पर संचालित हों। नई व्यवस्था के तहत प्रत्येक मंगलवार और गुरुवार को पंचायत सचिव और संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य की गई थी। इसके बावजूद ग्राम पंचायत डालूपुरा बंद मिली, जिससे प्रशासन के निर्देशों पर सवाल खड़े हुए।

Breaking News

रोजगार सहायक का तीन दिन का वेतन काटने के निर्देश

ग्राम पंचायत डालूपुरा बंद रहने पर जिला पंचायत सीईओ इच्छित गढ़पाले ने मामले को गंभीर माना। उन्होंने ग्राम पंचायत डालूपुरा के रोजगार सहायक दिनेश चौहान का तीन दिवस वेतन काटने के निर्देश दिए। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद पंचायतों में तय समय पर कार्यालय खोलने और ग्रामीणों को सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर सख्ती दिखाई गई है।

sakti: शिक्षा का मंदिर बना शराब पार्टी का अड्डा,स्कूल में चिकन-शराब के साथ शिक्षकों का VIDEO वायरल, शिक्षा विभाग ने भेजा नोटिस

निर्देशों के बावजूद लापरवाही पर कार्रवाई

जिला प्रशासन की नई व्यवस्था के तहत पंचायत कार्यालयों में संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसका उद्देश्य ग्रामीणों को अपने कार्यों के लिए बार-बार पंचायत कार्यालय के चक्कर लगाने से राहत देना है। डालूपुरा पंचायत बंद मिलने के मामले में कार्रवाई के बाद अब पंचायतों में निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने की उम्मीद है।

Edited By: Rohit Sharma

Ramesh Dangi
By Ramesh Dangi

Latest Posts