Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Kerala Blast Update : मृतकों की संख्या 2 हुई, 52 घायलों में से 6 गंभीर, एक आरोपी ने सरेंडर कर विस्फोट करना कबूला

Follow on Google News
Kerala Blast Update : मृतकों की संख्या 2 हुई, 52 घायलों में से 6 गंभीर, एक आरोपी ने सरेंडर कर विस्फोट करना कबूला
एर्नाकुलम। केरल के एर्नाकुलम में रविवार को एक कन्वेंशन सेंटर में हुए तीन सीरियल ब्लास्ट में मरने वालों की संख्या बढ़कर 2 हो गई है। सुबह एक व्यक्ति की मौत के बाद शाम को एक अन्य व्यक्ति ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इधर, ताजा जानकारी के अनुसार अब तक इन धमाकों में 52 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 6 की हालत गंभीर बताई जा रही है। केरल के कलामासेरी में स्थित एक कन्वेंशन सेंटर में सुबह साढ़े 9 बजे के करीब जब 2 हजार लोग प्रार्थना कर रहे थे, उसी दौरान 5 मिनट के अंदर एक के बाद एक लगातार तीन ब्लास्ट हुए।

वीडियो जारी कर आरोपी ने किया सरेंडर

केरल के लॉ एंड ऑर्डर एडीजी अजित कुमार के अनुसार इस मामले में एक शख्स ने कोडकारा पुलिस स्टेशन पहुंचकर सरेंडर किया है। उसने कन्वेंशन सेंटर में बम रखने की बात स्वीकार कर इस हमले की जिम्मेदारी ली है। डोमिनिक मार्टिन नाम के इस आरोपी ने सोशल मीडिया पर इस घटना में अपना हाथ होना बताया है। पुलिस को उसके मोबाइल से IED ब्लास्ट के लिए इस्तेमाल हुए रिमोट के विजुअल भी मिल गए हैं। डोमिनिक ने सरेंडर करने से पहले फेसबुक लाइव के जरिए खुद के द्वारा ब्लास्ट किए जाने की बात कबूली थी।

धर्म की नापसंदगी बना हमले की वजह

पुलिस को दिए बयान में डॉमिनिक ने इस ब्लास्ट की वजह बताई है। उसने पुलिस को दिए बयान में माना है है कि वो भी ईसाई धर्म के यहोवा समूह से है, लेकिन उसे यह विचारधारा पसंद नहीं थी। मार्टिन के बयान के अनुसार वो इस पंथ की विचारधारा को देश के लिए खतरा मानता है, क्योंकि इस विचारधारा के मानने वाले युवाओं के दिमाग में जहर घोल रहे हैं। हालांकि इससे पहले कन्नूर पुलिस ने भी एक व्यक्ति को हिरासत में लिया था। झारखंड मूल के इस व्यक्ति के पास से एक संदिग्ध बैग मिला था।

गृह मंत्रालय में हाई-लेवल मीटिंग

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ब्लास्ट की सूचना मिलने के बाद गृह मंत्रालय और सुरक्षा एजेंसियों के अफसरों के साथ हाई-लेवल मीटिंग की। अफसरों से घटना की पूरी जानकारी लेने के साथ ही इसकी जांच के लिए NIA और IB की टीम को भेजने का निर्देश दिए। केंद्रीय गृह मंत्री 28 अक्टूबर से 3 दिनों के दौरे पर मध्य प्रदेश में हैं, ऐसे में वे मीटिंग में वर्चुअली जुड़े।

हमास के समर्थन में हुई थी रैली

केरल में फिलिस्तीन के समर्थन में मुस्लिम संगठन पिछले कुछ दिनों से लगातार रैलियां कर रहे हैं। एर्नाकुलम में भी हमास के समर्थन में दो दिन पहले एक रैली हुई थी। वहीं मल्लपुरम में शुक्रवार को फिलिस्तीन के सपोर्ट में एक और रैली हुई थी, जिसमें हमास नेता खालिद मशेल वर्चुअली जुड़ा था। ये भी पढ़ें- Kerala Blast Update : एर्नाकुलम में प्रार्थना सभा के दौरान 3 ब्लास्ट… 1 की मौत, DGP बोले- IED का हुआ इस्तेमाल
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts