Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

केरल के बिशप का आरोप - लव जिहाद और नार्कोटिक्स जिहाद से कराया जा रहा गैरमुस्लिम लड़कियों का धर्मांतरण

केरल से लड़कियों को अफगानिस्तान भेजने की जांच कराने को कहा
कोट्टायम। केरल में एक कैथोलिक बिशप ने आरोप लगाया है कि चरमपंथी जहां हथियारों का इस्तेमाल नहीं कर सकते वहां वे लव जिहाद और नार्कोटिक्स जिहाद का रास्ता अपना रहे हैं। उन्होंने गुरुवार को आरोप लगाया कि राज्य में ईसाई लड़कियां बड़ी संख्या में लव जिहाद और नार्कोटिक जिहाद के जाल में फंसाई जा रही हैं। बिशप ने यहां तक कहा कि जिहादी प्यार और अन्य तरीकों से दूसरे धर्म की महिलाओं का दुरुपयोग आतंकी गतिविधियों या आर्थिक लाभ के लिए करते हैं। चरमपंथियों के लिए यह युद्ध की रणनीति है, उनका लक्ष्य गैर-मुस्लिमों को खत्म करना है। बिशप ने दावा किया कि राज्य की ईसाई और हिंदू लड़कियों का धर्मांतरण कर और उन्हें अफगानिस्तान में आतंकवादी शिविरों में भेजा गया जिसकी जांच होनी चाहिए। सायरो मालाबार चर्च के सदस्य पाला बिशप मार जोसेफ कल्लारनगट्ट ने आरोप लगाया कि राज्य में विशेष रूप से ईसाई लड़कियों को फंसा कर उनका धर्मांतरण कराया जा रहा है, आतंकवाद जैसी गतिविधियों में इस्तेमाल किया जा रहा है। बिशप ने कहा कि जिहादी दूसरे धर्मों को खत्म करने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। वे राज्य में सांप्रदायिकता फैलाने, असौहार्द्र और असहिष्णुता बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं। चरमपंथी जानते हैं कि भारत जैसे लोकतंत्र में हथियारों से दूसरे धर्मों को बर्बाद करना आसान नहीं है तो वे लव जिहाद और नार्कोटिक (मादक पदार्थ) जिहाद जैसे हथकंडे अपना रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो लोग यह कह रहे हैं कि राज्य में लव जिहाद और नार्कोटिक जिहाद नहीं है वे सच्चाई से आंखें मूंद रहे हैं।
Piyush Singh Rajput
By Piyush Singh Rajput

Latest Posts