Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

केदारनाथ मंदिर के पास टूटा ग्लेशियर, लोगों की थमी सांसें, खाई में समाया बर्फ का गुबार; यात्रियों ने कैमरे में कैद की घटना

Follow on Google News
केदारनाथ मंदिर के पास टूटा ग्लेशियर, लोगों की थमी सांसें, खाई में समाया बर्फ का गुबार; यात्रियों ने कैमरे में कैद की घटना
केदारनाथ। उत्तराखंड में केदारनाथ मंदिर के पीछे की पहाड़ियों में रविवार सुबह एक बार फिर से एवलांच आया। बताया जाता है कि मंदिर के पीछे पहाड़ी पर सुबह 5 बजे गांधी सरोवर के ऊपर पहाड़ से ग्लेशियर टूटकर गिरने लगे। इसे लोगों में हलचल मंच गई। हालांकि, इस बर्फिले तूफान से किसी भी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ है। मंदिर क्षेत्र में मौजूद कई यात्रियों ने इस दृश्य को अपने मोबाइल में कैद किया, जिसके वीडियो सामने आए हैं। इससे पहले उत्तराखंड के हरिद्वार में शनिवार को गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से कई गाड़ियां बह गई थीं। https://x.com/psamachar1/status/1807361384448938362

आते रहते हैं बर्फिले तूफान

बता दें कि वैसे इस पहाड़ी पर एवलांच आना कोई नई बात नहीं है। केदारनाथ के सेक्टर अधिकारी के कहना है कि इस बर्फीली पहाड़ी पर समय समय पर एवलांच आते रहते हैं। केदारनाथ धाम के पीछे स्थित बर्फ की पहाड़ी पर रविवार सुबह 5 बजे के आसपास एवलांच आया है। पहाड़ी से बर्फ काफी नीचे आ गई। पहाड़ी पर बर्फ का धुआं उड़ने लगा। इसके बाद केदानगरी में हलचल मच गई। हालांकि इस एविलांच से किसी भी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ है। यहां बर्फ अधिक गिरने पर इस प्रकार की घटनाएं होती हैं।

भयानक बाढ़ ने मचाई थी तबाही

गौरतलब है कि साल 2013 में केदारनाथ में बादल फटने के कारण भीषण बाढ़ आ गई थी। इस बाढ़ में सब कुछ तबाह हो गया था। इस आपदा के काफी दिनों बाद केदारनाथ धाम में जनजीवन सामान्य हो सका था। ऐसे में जब ऊपर पहाड़ी से बर्फिला तूफान नीचे आ रहा था तो एक बार फिर से लोगों की सांसें थम सी गई। हालांकि, इस बर्फिले तूफान से किसी भी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ है। ये भी पढ़ें-Mann Ki Baat : लोकसभा चुनाव के बाद पीएम मोदी की ‘मन की बात’, पेरिस ओलिंपिक, योग दिवस से लेकर मां के नाम पर पेड़ तक, जानें क्या-क्या बोले…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts