PlayBreaking News

CG NEWS: बारिश के बीच खेत में इलेक्ट्रिक फेंसिंग और गांव में अर्थिंग तार बना मौत का जाल, पुलिस जांच में जुटी, ग्रामीणों ने उठाए सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

कबीरधाम न्यूज, कवर्धा ब्रेकिंग न्यूज, करंट से मौत, इलेक्ट्रिक फेंसिंग हादसा, बिजली विभाग लापरवाही, छत्तीसगढ़ बारिश, कबीरधाम हादसा, कुकदुर न्यूज, सहसपुर लोहारा, कबीरधाम जिले के सहसपुर लोहारा थाना क्षेत्र के ग्राम बीरनपुर कला में खेत की सुरक्षा के लिए लगाए गए विद्युत झटका तार ने दो जिंदगियां लील लीं। किसान गोकरण पटेल (55) अपने पुत्र परेश पटेल (22) के साथ धान की बुआई के लिए खेत पहुंचे थे।
Follow on Google News
बारिश के बीच खेत में इलेक्ट्रिक फेंसिंग और गांव में अर्थिंग तार बना मौत का जाल, पुलिस जांच में जुटी, ग्रामीणों ने उठाए सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

KAWARDHA NEWS। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में शुक्रवार को करंट से जुड़े दो अलग-अलग हादसों ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। सहसपुर लोहारा क्षेत्र में खेत में लगाए गए इलेक्ट्रिक फेंसिंग के करंट की चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौत हो गई, जबकि कुकदुर क्षेत्र में बिजली पोल के अर्थिंग तार में करंट दौड़ने से खेल रहे आठ वर्षीय मासूम की जान चली गई। एक ही दिन में हुई तीन मौतों ने बिजली सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

ये भी पढ़ें: CG NEWS: कांकेर में खनिज का ड्रोन एक्शन, रेत माफिया पर बड़ी कार्यवाही : 9 ट्रैक्टर जब्त, 8.36 लाख का जुर्माना

खेत की मेड़ पर मौत का जाल, बेटे को बचाने दौड़े पिता भी नहीं बचे

कबीरधाम जिले के सहसपुर लोहारा थाना क्षेत्र के ग्राम बीरनपुर कला में खेत की सुरक्षा के लिए लगाए गए विद्युत झटका तार ने दो जिंदगियां लील लीं। किसान गोकरण पटेल (55) अपने पुत्र परेश पटेल (22) के साथ धान की बुआई के लिए खेत पहुंचे थे। बारिश के कारण खेत में पानी भरा हुआ था। इसी दौरान परेश करंट की चपेट में आ गया। बेटे को बचाने के लिए दौड़े पिता गोकरण भी करंट की चपेट में आ गए और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

परिजन पहुंचे तो सामने था दिल दहला देने वाला मंजर

काफी देर तक दोनों के घर नहीं लौटने पर परिजन खेत पहुंचे। वहां पिता-पुत्र को जमीन पर पड़ा देखकर तुरंत ग्रामीणों और बिजली विभाग को सूचना दी गई। बिजली सप्लाई बंद होने तक दोनों की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई की और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ये भी पढ़ें: CG NEWS: 15 साल से सड़क का इंतजार, अब आर-पार की लड़ाई: आमरण अनशन के साथ हाईवे जाम, बारिश में भी नहीं डिगे ग्रामीण

अर्थिंग तार में दौड़ा करंट, खेलते-खेलते मासूम की थम गई सांस

इसी दिन कुकदुर थाना क्षेत्र के ग्राम नागाटोला माठपुर में आठ वर्षीय श्रवण बैगा बिजली पोल के अर्थिंग तार की चपेट में आ गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मासूम खेलते समय अर्थिंग तार के संपर्क में आया, जिसमें करंट प्रवाहित हो रहा था। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में मातम पसर गया।

बिजली विभाग पर लापरवाही के आरोप**

ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली विभाग की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ। उनका कहना है कि अर्थिंग तार में करंट प्रवाहित होना गंभीर सुरक्षा चूक है। ग्रामीणों ने दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है।

ये भी पढ़ें: CG NEWS: ड्रग क्वीन केस में बड़ा एक्शन, अब खुलेगा हाईप्रोफाइल नेटवर्क का पूरा राज

पुलिस ने शुरू की जांच, कारणों की होगी पड़ताल

दोनों मामलों में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। सहसपुर लोहारा पुलिस इलेक्ट्रिक फेंसिंग में करंट आने के कारणों की जांच कर रही है, जबकि कुकदुर पुलिस और बिजली विभाग संयुक्त रूप से अर्थिंग तार में करंट प्रवाहित होने की वजह तलाश रहे हैं।

Prem Nirmalkar
By Prem Nirmalkar
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts