CG NEWS: बारिश के बीच खेत में इलेक्ट्रिक फेंसिंग और गांव में अर्थिंग तार बना मौत का जाल, पुलिस जांच में जुटी, ग्रामीणों ने उठाए सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल
कबीरधाम जिले में शुक्रवार को करंट से जुड़े दो अलग-अलग हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई, जिससे पूरे जिले में शोक की लहर फैल गई। पहला हादसा सहसपुर लोहारा थाना क्षेत्र के ग्राम बीरनपुर कला में हुआ, जहां खेत की मेड़ पर लगाए गए इलेक्ट्रिक फेंसिंग के करंट की चपेट में किसान गोकरण पटेल (55) और उनके पुत्र परेश पटेल (22) की मौत हो गई। दोनों धान की बुआई के लिए खेत पहुंचे थे। बारिश के कारण खेत में पानी भरा था। इसी दौरान परेश करंट की चपेट में आया और उसे बचाने के प्रयास में पिता भी करंट की चपेट में आ गए। दोन
Prem Nirmalkar
3 Jul 2026


























