कुलगाम एनकाउंटर में दो आतंकी ढेर, CRPF पोस्ट हमले का मास्टरमाइंड लतीफ भट भी मारा गया
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए। इनमें लश्कर-ए-तैयबा का वांटेड कमांडर मोहम्मद लतीफ भट भी शामिल है।

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षाबलों को आतंकवाद के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिली है। यहां सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो आतंकी मारे गए हैं। मारे गए आतंकियों में लश्कर-ए-तैयबा का वांटेड कमांडर मोहम्मद लतीफ भट भी शामिल है। लतीफ भट पर 11 नवंबर को CRPF पोस्ट पर हुए हमले में शामिल होने का आरोप था। उसे इस हमले का मुख्य आरोपी बताया जा रहा था। सुरक्षाबलों ने इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद ऑपरेशन चलाया था। इस कार्रवाई को जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी माना जा रहा है।
खबर लगातार अपडेट की जा रही है...



















