Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

MP Weather: मध्यप्रदेश में ठंड का डबल अटैक! इंदौर में पारा 11.8 डिग्री, 18 नवंबर के बाद बारिश के आसार

मध्यप्रदेश में ठंड का असर बढ़ने लगा है। इंदौर में न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री और कटनी के करौंदी में 11.5 डिग्री दर्ज किया गया। 16 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे रहा। बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवाती सिस्टम के असर से 18 नवंबर के बाद प्रदेश में मावठे की संभावना है।
MP Weather: मध्यप्रदेश में ठंड का डबल अटैक! इंदौर में पारा 11.8 डिग्री, 18 नवंबर के बाद बारिश के आसार

मध्यप्रदेश में ठंड का असर लगातार बढ़ रहा है। रात और सुबह के समय तापमान में गिरावट के चलते सर्दी तेज हो गई है। इंदौर प्रदेश का दूसरा सबसे ठंडा शहर रहा, जहां न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, जबलपुर, उज्जैन समेत 16 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे रहा। मौसम विभाग ने बंगाल की खाड़ी में बन रहे मौसमी सिस्टम के असर से प्रदेश के पूर्वी और दक्षिणी हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है।

बंगाल की खाड़ी में बन रहा चक्रवाती सिस्टम, मावठे के आसार

मौसम केंद्र (IMD) के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में चक्रवातीय गतिविधियां बनी हुई हैं। इसके प्रभाव से 17 नवंबर को पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर सिस्टम के प्रचंड चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना जताई गई है। इसका असर मध्यप्रदेश के पूर्वी और दक्षिणी हिस्सों में देखने को मिल सकता है। अगले दो से तीन दिनों में मौसम की स्थिति और स्पष्ट होने की उम्मीद है। 18 नवंबर के बाद प्रदेश में मावठा गिरने के आसार हैं।

कश्मीर और उत्तराखंड में बर्फबारी से बढ़ी ठंड

कश्मीर और उत्तराखंड के कई इलाकों में बर्फबारी हो रही है। वहीं, राजस्थान में चक्रवाती गतिविधियों के कारण हल्की बारिश भी दर्ज की गई है। इन मौसमी बदलावों का असर मध्यप्रदेश के मौसम पर भी पड़ रहा है।

MP weather

कटनी का करौंदी सबसे ठंडा, इंदौर में 11.8 डिग्री तापमान

बीती रात कटनी के करौंदी में प्रदेश का सबसे कम न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके बाद इंदौर में 11.8 डिग्री तापमान रहा। अन्य शहरों का न्यूनतम तापमान इस प्रकार रहा-

शहर

न्यूनतम तापमान

करौंदी (कटनी)

11.5°C

इंदौर

11.8°C

छिंदवाड़ा

12.2°C

कल्याणपुर

12.3°C

अमरकंटक

12.4°C

रायसेन

12.5°C

दमोह

12.6°C

पचमढ़ी और मलाजखंड

13.2°C

नौगांव

13.4°C

उमरिया

13.8°C

जबलपुर, मंडला और नरसिंहपुर

14°C

उज्जैन

14.5°C

रीवा

14.6°C

नवंबर के दूसरे पखवाड़े में बढ़ती है ठंड

मौसम विभाग के पिछले 10 साल के आंकड़ों के मुताबिक, मध्यप्रदेश में नवंबर के दूसरे पखवाड़े में ठंड बढ़ने का ट्रेंड रहा है। इस दौरान 9 साल प्रदेश में तेज सर्दी दर्ज की गई। इस बार भी 15 नवंबर के बाद ठंड बढ़ने का अनुमान है। खासकर ग्वालियर-चंबल संभाग में उत्तरी हवाओं के कारण तापमान में गिरावट आ सकती है। ग्वालियर में 57 साल पहले नवंबर के दौरान रात का तापमान 3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। वहीं, उज्जैन में 53 साल पहले न्यूनतम तापमान 2.3 डिग्री दर्ज किया गया था।

भोपाल, इंदौर और जबलपुर में बारिश का भी ट्रेंड

नवंबर के महीने में भोपाल, इंदौर और जबलपुर में बारिश होने का ट्रेंड रहा है। इस बार भी महीने की शुरुआत में बारिश का अलर्ट जारी किया गया था। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, नवंबर के तीसरे और चौथे सप्ताह में मौसमी सिस्टम सक्रिय होने पर प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

Latest Posts