Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

बाणसागर के बैकवाटर से कटनी के कुटेश्वर में बाढ़ जैसे हालात, घरों में भरा डैम का पानी

कटनी के कुटेश्वर गांव में बाणसागर बांध के बैकवाटर का जलस्तर बढ़ने से वार्ड क्रमांक 10 में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। कई मकान जलमग्न होने से अनाज, कपड़े और घरेलू सामान बर्बाद हो गया। चूल्हे डूबने से भोजन का संकट खड़ा है। ग्रामीणों ने सुरक्षित स्थान, भोजन, पेयजल और राहत सामग्री की मांग की है।
बाणसागर के बैकवाटर से कटनी के कुटेश्वर में बाढ़ जैसे हालात, घरों में भरा डैम का पानी
कटनी। विजयराघवगढ़ के कुटेश्वर गांव में बाणसागर डैम का पानी लोगों के घरों तक पहुंच गया।

कटनी। जिले की विजयराघवगढ़ तहसील के बरही थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुटेश्वर में बाणसागर बांध के बैकवाटर का फैलाव ग्रामीणों के लिए मुसीबत बन गया है। जलस्तर अचानक बढ़ने से गांव के वार्ड क्रमांक 10 में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। कई मकान पानी में डूब गए हैं, जिससे ग्रामीणों का दैनिक जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है।

घरों में रखा सामान पानी में डूबा

घरों में पानी भरने से ग्रामीणों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। घरों में रखा अनाज, कपड़े और रोजमर्रा की जरूरत का सामान पानी में भीगकर खराब हो गया। पानी भरने के कारण कई घरों के चूल्हे भी डूब गए हैं। ऐसे में प्रभावित परिवारों के सामने भोजन का गंभीर संकट खड़ा हो गया है।

ये भी पढ़ें: सुल्तानगंज के गोरखी में शराब दुकान के विरोध में सड़कों पर उतरे ग्रामीण, एक घंटा चक्काजाम

मकानों पर मंडरा रहा गिरने का खतरा 

लगातार जलभराव के कारण मकानों की दीवारों में भारी सीलन आ गई है। इससे कच्चे और पक्के दोनों तरह के मकानों के कमजोर होकर गिरने का खतरा बना हुआ है। इस स्थिति में छोटे बच्चों और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों में लगातार बढ़ते जलस्तर को लेकर चिंता बनी हुई है।

सुरक्षित स्थान और राहत सामग्री की मांग

प्रभावित ग्रामीण गनपत चौधरी, मल्थू चौधरी, सुनील, गुड्डी बाई और दयाराम चौधरी सहित अन्य ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल मदद की गुहार लगाई है। ग्रामीणों ने मांग की है कि स्थिति और बिगड़ने से पहले प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाए। इसके साथ ही भोजन, स्वच्छ पेयजल और जरूरी राहत सामग्री तत्काल उपलब्ध कराने की मांग की गई है। 

ये भी पढ़ें: लपटों में घिरी कार, लॉक थे सारे गेट! पुलिस ने कांच फोड़कर ड्राइवर को खींच निकाला, सीपीआर देते अस्पताल ले गए जवान

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

Latest Posts