Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

कटनी में एस्बेस्टस वेस्ट को लेकर जांच तेज, कैमोर में मिट्टी और पानी के नमूने लिए गए

कटनी जिले के कैमोर में एवरेस्ट कंपनी के एस्बेस्टस वेस्ट को लेकर प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। कलेक्टर आशीष तिवारी के निर्देश पर संयुक्त टीम ने भटिया मुहल्ला क्षेत्र का निरीक्षण किया। अलग-अलग जगहों से मिट्टी और हैंडपंप के पानी के नमूने लिए गए हैं। अब भोपाल की प्रयोगशाला की रिपोर्ट से स्थिति स्पष्ट होगी।
कटनी में एस्बेस्टस वेस्ट को लेकर जांच तेज, कैमोर में मिट्टी और पानी के नमूने लिए गए
कैमोर में मिट्टी और पानी की जांच जारी

कटनी। कैमोर में एवरेस्ट कंपनी के एस्बेस्टस वेस्ट को लेकर उठे मामले पर जिला प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। लोगों के स्वास्थ्य और पर्यावरण की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर आशीष तिवारी ने संबंधित विभागों की संयुक्त टीम बनाई है। टीम ने भटिया मुहल्ला स्थित डॉ. जाकिर हुसैन वार्ड क्रमांक-2 में पहुंचकर आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण किया। जांच के दौरान मिट्टी और भूजल के नमूने एकत्र किए गए। इन नमूनों को वैज्ञानिक परीक्षण के लिए भोपाल भेजा जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद ही क्षेत्र में मिट्टी और पानी की गुणवत्ता को लेकर स्थिति साफ हो सकेगी।

एस्बेस्टस वेस्ट की जांच के लिए संयुक्त टीम गठित

कलेक्टर के निर्देश पर राजस्व विभाग, मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और नगर परिषद कैमोर के अधिकारियों को जांच की जिम्मेदारी दी गई। टीम ने प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण कर अलग-अलग स्थानों से नमूने लिए, ताकि पर्यावरण पर संभावित असर की जांच की जा सके।

PU Special : नाना पाटेकर का महू की निशानेबाजी रेंज से था गहरा रिश्ता, 40 की उम्र के बाद बनाया निशानेबाजी को शौक

इन जगहों से लिए गए मिट्टी के नमूने

जांच टीम ने फुटबॉल ग्राउंड, एवरेस्ट कंपनी की पश्चिम और दक्षिण दिशा में स्थित स्थानों, लतीफ खान और गुरुदीप सिंह बेदी के घर के पास तथा शासकीय अस्पताल के पीछे से मिट्टी के नमूने एकत्र किए। इसके अलावा भूजल की जांच के लिए रमेश निषाद और सरवर खान के मकान के पास लगे हैंडपंपों से पानी के नमूने लिए गए।

भोपाल की प्रयोगशाला में होगी जांच

एकत्र किए गए सभी नमूनों को विस्तृत वैज्ञानिक जांच के लिए केंद्रीय प्रयोगशाला भोपाल भेजा जाएगा। वहां की रिपोर्ट के आधार पर मिट्टी और भूजल की गुणवत्ता का आकलन किया जाएगा। फिलहाल जांच रिपोर्ट सामने नहीं आई है, इसलिए क्षेत्र में प्रदूषण की स्थिति को लेकर अंतिम निष्कर्ष नहीं निकाला गया है।

सीहोर में नशेड़ी ड्राइवर का तांडव: पुलिस से झूमाझटकी, नेमप्लेट नोंची, फर्जी नाम बताकर धराया!

निरीक्षण के दौरान अधिकारी और स्थानीय लोग मौजूद

जांच के बाद पंचनामा तैयार किया गया। इस दौरान प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी सुधांशु तिवारी, वैज्ञानिक राजेंद्र शुक्ला, नायब तहसीलदार राजेंद्र श्रीवास्तव और नगर परिषद के सेनेटरी इंस्पेक्टर पी.आर. सिंह मौजूद रहे। स्थानीय नागरिकों ने भी निरीक्षण के दौरान भाग लिया।

EDIT BY: ADITI RAWAT

Sanjay Tiwari
By Sanjay Tiwari

Latest Posts