Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Gujarat Accident: कच्छ में कार-बोलेरो की टक्कर, 7 मजदूरों की मौत; 15 से ज्यादा लोग थे सवार

गुजरात के कच्छ जिले के खवाड़ा स्थित RE पार्क के पास देर रात भीषण सड़क हादसा हुआ। कार और मजदूरों से भरी बोलेरो की टक्कर में 7 लोगों की मौत हो गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, बोलेरो में 15 से ज्यादा मजदूर सवार थे। हादसे के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। घायलों की स्थिति की जानकारी सामने आना बाकी है।
Gujarat Accident: कच्छ में कार-बोलेरो की टक्कर, 7 मजदूरों की मौत; 15 से ज्यादा लोग थे सवार

गुजरात के कच्छ जिले में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। खवाड़ा स्थित रिन्यूएबल एनर्जी (RE) पार्क के पास कार और मजदूरों से भरी बोलेरो की टक्कर में 7 लोगों की मौत हो गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, बोलेरो में 15 से ज्यादा मजदूर सवार थे। हादसे में कई अन्य लोगों के घायल होने की भी खबर है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

कार और बोलेरो की टक्कर में 7 मजदूरों की मौत

जानकारी के अनुसार, हादसा देर रात उस समय हुआ, जब मजदूरों को लेकर एक बोलेरो खवाड़ा के RE पार्क की ओर जा रही थी। इसी दौरान एक काली कार ने बोलेरो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी गंभीर थी कि हादसे में 7 मजदूरों की जान चली गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, बोलेरो में 15 से अधिक मजदूर सवार थे। हादसे में अन्य लोग भी घायल हुए हैं। हालांकि, घायलों की सटीक संख्या और उनकी स्थिति को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।

Breaking News

खवाड़ा से भुज ले जाए जाएंगे शव

हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए खवाड़ा से भुज ले जाने की प्रक्रिया शुरू किए जाने की जानकारी सामने आई है। हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है।

पुलिस ने शुरू की हादसे की जांच

बताया जा रहा है कि RE पार्क इलाके में इस तरह का यह पहला बड़ा हादसा है। पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है। फिलहाल, हादसे से जुड़ी अन्य जानकारियों और घायलों की स्थिति का इंतजार है।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

Latest Posts