Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Karwa Chauth 2023 : करवा चौथ आज, कब होगा चांद का दीदार, जानिए आपके शहर में चंद्रोदय का समय

Follow on Google News
Karwa Chauth 2023 : करवा चौथ आज, कब होगा चांद का दीदार, जानिए आपके शहर में चंद्रोदय का समय
Karwa Chauth 2023 : करवा चौथ का त्योहार हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। इस बार करवा चौथ का व्रत 1 नवंबर 2023 को है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। इसके बाद चंद्रमा उदय होने के बाद और अर्घ्य देने के बाद ही महिलाएं अपना व्रत पूर्ण करती हैं। आइए जानते हैं इस बार करवा चौथ पर आपके शहर में चांद कब निकलेगा....

करवा चौथ का व्रत कब?

हिंदू पंचाग के अनुसार, इस साल कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि 31 अक्टूबर (मंगलवार) को रात 9 बजकर 31 से शुरू होगी। चतुर्थी तिथि की समाप्ति 1 नवंबर 2023 को रात 9 बजकर 19 मिनट पर होगी। करवा चौथ व्रत उदयातिथि से मान्य होता है, इसलिए इस साल करवा चौथ 1 नवंबर 2023 बुधवार को रखा जाएगा। इस दिन सुहागिन महिलाएं पूरे विधि-विधान से व्रत का संकल्प लेकर सुहाग की लंबी उम्र की कामना करेंगी।

चंद्रोदय समय

1 नवंबर 2023 को करवा चौथ के दिन चंद्रमा रात 08 बजकर 26 मिनट पर निकलेगा, हालांकि शहर के अनुसार चंद्रोदय का समय अलग हो सकता है। चांद की पूजा के बिना ये व्रत अधूरा है, यही वजह है कि सुहागिने बेसब्री से चांद के दीदार का इंतजार करती है और फिर पति के हाथों जल ग्रहण कर व्रत को खोलती हैं।

एमपी के प्रमुख शहरों का चंद्रोदय समय

भोपाल- रात 8 :29 बजे जबलपुर- रात 8:19 बजे इंदौर- रात 8: 37 बजे ग्वालियर - 8 :17 बजे सिंगरौली - रात 8:05 बजे रीवा - रात 8:10 बजे अनूपपुर - रात 8:12 बजे शहडोल - रात 8:13 बजे कटनी - रात 8:15 बजे सागर - रात 8:22 बजे छिंदवाड़ा - रात 8:26 बजे रायसेन - रात 8:27 बजे नर्मदापुरम - रात 8:29 बजे इटारसी - रात 8:30 बजे बैतूल - रात 8:31 बजे सीहोर - रात 8:31 बजे हरदा - रात 8:33 बजे उज्‍जैन - रात 8:36 बजे इंदौर - रात 8:37 बजे धार - रात 8:40 बजे खरगोन - रात 8:42 बजे झाबुआ - रात 8:42 बजे बड़वानी - रात 8:43 बजे

देश के बड़े शहरों में चंद्रोदय का समय

नई दिल्ली - रात 8:15 बजे मुंबई- रात 8: 59 बजे पुणे- रात 8: 56 बजे पटना- रात 7: 51 बजे रांची- रात 7:56 बजे जोधपुर- रात 8: 26 बजे उदयपुर- रात 8: 41 बजे जयपुर – रात 8: 19 बजे रायपुर- रात 8:17 बजे देहरादून- रात 8:06 बजे वडोदरा- राज 8 : 49 बजे अहमदाबाद- रात 8 : 50 बजे शिमला- रात 8: 07 बजे चंडीगढ़- रात 8: 10 बजे अमृतसर- रात 8: 15 बजे कोलकाता- रात 7: 46 बजे चेन्नई- रात 8 : 43 बजे

करवा चौथ पूजा का शुभ मुहूर्त

  • कार्तिक कृष्ण पक्ष चतुर्थी तिथि की शुरुआत: 31 अक्टूबर रात 09 बजकर 30 मिनट से
  • कार्तिक कृष्ण पक्ष चतुर्थी तिथि का समापन: 01 नवंबर रात 09 बजकर 19 मिनट तक
  • करवा चौथ व्रत समय : 01 नवंबर को सुबह 06 बजकर 36 मिनट से रात 08 बजकर 26 मिनट के बीच रहेगा।
  • पूजा का शुभ मुहूर्त: 01 नवंबर को शाम 05 बजकर 44 मिनट से रात 07 बजकर 02 मिनट के बीच रहेगा। इस दिन चंद्रोदय का सही समय रात 08 बजकर 26 मिनट के करीब रहेगा।

सूर्योदय से चंद्रोदय तक व्रत रखती है सुहागिन

करवा चौथ के दौरान विवाहित महिलाएं अपने पति की सुरक्षा और समृद्धि के लिए कठिन निर्जला व्रत रखती हैं। वे सूर्योदय से चंद्रोदय तक उपवास रखती हैं। सुहागिन महिलाएं करवा चौथ पर भगवान गणेश, मां पार्वती, भगवान शिव और भगवान कार्तिकेय की पूजा करती हैं और चंद्रमा को देखकर व्रत खोलती हैं। चंद्र दर्शन के समय सुहागिनें एक छलनी से अपने पति का चेहरा देखती हैं। जिसमें दीपक भी रखा जाता है। छलनी से पति का चेहरा देखने के बाद वे उनके हाथ से जल ग्रहण करती हैं और व्रत का पारण करती हैं।

करवा चौथ पर अद्भुत संयोग

मान्यता है कि चंद्रमा की पूजा से वैवाहिक जीवन सुखमय और पति की आयु लंबी होती है। करवा चौथ पर मृगशिरा नक्षत्र, बुधादित्य योग के साथ शिव-परिघ व सर्वार्थ सिद्धि योग का अद्भुत संयोग बन रहा है। वहीं, चंद्रमा अपनी उच्चराशि वृषभ में विराजमान रहेगें। (नोट: यहां दी गई सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। हम मान्यता और जानकारी की पुष्टि नहीं करते हैं।) ये भी पढ़ें- Karwa Chauth 2023 : इस बार का करवा चौथ है बेहद खास, बन रहे हैं ये दुर्लभ संयोग, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त धर्म से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts