Karwa Chauth 2023 : आसमान में छाई धुंध की चादर, क्या सुहागिनों को होगा चांद का दीदार? करवा चौथ का व्रत ऐसे खोलें महिलाएं

नई दिल्ली। देश भर में आज सुहागिन महिलाएं अपने सुहाग (पति) की लंबी आयु की कामना के लिए करवा चौथ का व्रत रख रही हैं। हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का व्रत रखा जाता है। इस दिन महिलाएं पूरे दिन निर्जला उपवास रखती हैं और रात में चंद्रोदय के बाद ही अन्न-जल ग्रहण करती हैं। आज सभी महिलाओं को चांद निकलने का इंतजार रहेगा। लेकिन, दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण की वजह के धुंध की चादर छाई हुई है। जिसकी वजह से सभी के मन में एक सवाल आ रहा है कि क्या दिल्ली में आज चांद दिखेगा या नहीं...
धंधु की चादर से घिरा आसमान
दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण ने चिंता बढ़ा दी है। एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) पूरी तरह डैमेज हो गई है। कई इलाकों में हवा और भी ज्यादा जहरीली हो गई है। दीपावली से पहले ही दिल्ली धीरे-धीरे गैस चैंबर की ओर बढ़ रही है। वहीं बुधवार को हवाएं उत्तर-पूर्वी व उत्तर दिशा से चलने का अनुमान है। ऐसे में हवा बेहद खराब श्रेणी में बनी रहेगी। वहीं ठंड का मौसम भी आ गया है। ठंड की वजह से धंधु की चादर से आसमान घिरा हुआ है। सूरज भी साफ नहीं दिख रहा है। दिल्ली मौसम विभाग के मुताबिक, आज आसमान में बादल छाए रहेंगे। साथ ही अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री रहने का अनुमान है।दिल्ली-NCR में कब दिखेगा चांद ?
करवा चौथ के दिन चांद निकलने का समय दिल्ली-एनसीआर में रात 8 बजकर 15 मिनट है। वहीं अलग-अलग शहरों में चंद्रदर्शन का समय अलग हो सकता है।
चांद नहीं दिखने पर क्या करें सुहागिन महिलाएं ?
कई बार मौसम खराब होने के कारण चांद आसमान में नजर नहीं आता है। ऐसी स्थिति में पंचांग में दिए गए चंद्रोदय के समय पर आप चंद्रमा के निकलने की दिशा की तरफ मुंह करके अर्घ्य दे सकती हैं। ऐसे करने पर आपका व्रत अधूरा नहीं रहेगा और आपको किसी भी तरह का कोई दोष नहीं लगेगा। हिंदू पंचांग के अनुसार, आज करवा चौथ के दिन चंद्रोदय का समय रात 8 बजकर 7 मिनट से हैं। वहीं कुछ शहरों में इसका समय अलग हो सकता है।एमपी के प्रमुख शहरों का चंद्रोदय समय
भोपाल- रात 8 :29 बजे जबलपुर- रात 8:19 बजे इंदौर- रात 8: 37 बजे ग्वालियर – 8 :17 बजे सिंगरौली – रात 8:05 बजे रीवा – रात 8:10 बजे अनूपपुर – रात 8:12 बजे शहडोल – रात 8:13 बजे कटनी – रात 8:15 बजे सागर – रात 8:22 बजे छिंदवाड़ा – रात 8:26 बजे रायसेन – रात 8:27 बजे नर्मदापुरम – रात 8:29 बजे इटारसी – रात 8:30 बजे बैतूल – रात 8:31 बजे सीहोर – रात 8:31 बजे हरदा – रात 8:33 बजे उज्जैन – रात 8:36 बजे इंदौर – रात 8:37 बजे धार – रात 8:40 बजे खरगोन – रात 8:42 बजे झाबुआ – रात 8:42 बजे बड़वानी – रात 8:43 बजेदेश के बड़े शहरों में चंद्रोदय का समय
मुंबई- रात 8: 59 बजे पुणे- रात 8: 56 बजे पटना- रात 7: 51 बजे रांची- रात 7:56 बजे जोधपुर- रात 8: 26 बजे उदयपुर- रात 8: 41 बजे जयपुर – रात 8: 19 बजे रायपुर- रात 8:17 बजे देहरादून- रात 8:06 बजे वडोदरा- राज 8 : 49 बजे अहमदाबाद- रात 8 : 50 बजे शिमला- रात 8: 07 बजे चंडीगढ़- रात 8: 10 बजे अमृतसर- रात 8: 15 बजे कोलकाता- रात 7: 46 बजे चेन्नई- रात 8 : 43 बजे
करवा चौथ पूजा का शुभ मुहूर्त
- कार्तिक कृष्ण पक्ष चतुर्थी तिथि की शुरुआत: 31 अक्टूबर रात 09 बजकर 30 मिनट से
- कार्तिक कृष्ण पक्ष चतुर्थी तिथि का समापन: 01 नवंबर रात 09 बजकर 19 मिनट तक
- करवा चौथ व्रत समय : 01 नवंबर को सुबह 06 बजकर 36 मिनट से रात 08 बजकर 26 मिनट के बीच रहेगा।
- पूजा का शुभ मुहूर्त: 01 नवंबर को शाम 05 बजकर 44 मिनट से रात 07 बजकर 02 मिनट के बीच रहेगा। इस दिन चंद्रोदय का सही समय रात 08 बजकर 26 मिनट के करीब रहेगा।





















