Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Kartik Aaryan Birthday Special : स्ट्रगल के दिनों में पैसे कमाने के लिए 12 लोगों का बनाते थे खाना, आज एक फिल्म के लेते हैं 40 करोड़

Follow on Google News
Kartik Aaryan Birthday Special : स्ट्रगल के दिनों में पैसे कमाने के लिए 12 लोगों का बनाते थे खाना, आज एक फिल्म के लेते हैं 40 करोड़
एंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड का शहजादा कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) आज अपना 33वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। वे बी-टाउन के उन सफल एक्टर्स में से एक हैं, जो किसी फिल्मी बैकग्राउंड से नहीं होने के बाद भी अपने करियर में सफल रहे हैं। अपनी एक्टिंग और टैलेंट के दम पर कार्तिक आर्यन ने घर-घर में अपनी पहचान बनाई है। लेकिन अपने सपनों की उड़ान भरने के लिए उन्हें कई सालों तक स्ट्रगल करना पड़ा था। एक समय ऐसा भी था कि उनके पास पैसे नहीं थे। अपना गुजारा करने के लिए एक्टर को 12 लोगों के लिए खाना बनाना पड़ता था। इतने स्ट्रगल के बाद आज एक्टर एक फिल्म के लिए 40 करोड़ रुपए लेते हैं। बर्थडे के खास अवसर पर एक्टर ने सोशल मीडिया पर मिड नाइट सेलिब्रेशन की फोटो शेयर की है।

तंगी के चलते 12 लोगों का बनाते थे खाना

कार्तिक के पापा का सपना था कि, उनका बेटा उन्हीं की तरह डॉक्टर बने। मगर वो बचपन से एक्टर बनने के सपने देखते थे। इसी वजह से कॉलेज में पढ़ाई के दौरान वो क्लासेस बंक करके फिल्मों के ऑडिशन देने जाया करते थे। कुछ टाइम बाद वे मुंबई रहने आ गए। वो 12 स्ट्रगलिंग एक्टर्स के साथ एक ही कमरे में रहते थे। मुंबई में रहने के दौरान कार्तिक को पैसों की कमी होने लगी थी। ऐसे में अपने सपनों की उड़ान भरने के लिए और मुंबई में गुजारा करने के लिए कार्तिक उन 12 लोगों का खाना बना दिया करते थे। इससे उनकी कुछ कमाई हो जाया करती थी। पैसे बचाने के लिए वह अक्सर नवी मुंबई से मुंबई तक लोकल ट्रेन में सफर किया करते थे वो भी बिना टिकट के।

एक्टिंग का ऐसा खुमार की छोड़े कॉलेज के पेपर

कार्तिक आर्यन ने एक इंटरव्यू में बताया था कि, ‘मैं एक समय में इतने ऑडिशन देता था कि मेरा कॉलेज से कोई वास्ता ही नहीं था। एक बार मैं वाइवा एग्जाम छोड़कर ऑडिशन देने चला गया और वापस आने पर टीचर से मेरा वाइवा लेने की रिक्वेस्ट की। जिस पर टीचर ने एक शर्त रखी और कहा कि, अगर मैं सिर्फ उनका नाम बता दूं तो वो मुझे पास कर देंगी। लेकिन मैं उनका नाम नहीं बता पाया और फेल हो गया।  

ऑडिशन के लिए अंदर तक नहीं आने दिया...

अपने शुरुआती दिनों में कार्तिक आर्यन ने कई ऑडिशन दिए थे। जिसमें से एक ऐसा ऑडिशन भी था जिसमें उन्हें अंदर तक आने नहीं दिया था, उन्हें बाहर से देखकर ही रिजेक्ट कर दिया गया था।

कैसे मिली पहली फिल्म

जब कार्तिक कॉलेज के तीसरे साल में थे, तब उन्हें अपने करियर की पहली फिल्म मिली। कार्तिक ने फिल्म प्यार का पंचनामा से एक्टिंग में डेब्यू किया था। कार्तिक ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि, उन्हें ढाई साल स्ट्रगल करने के बाद काम मिला था। एक्टर ने पहली फिल्म के लिए अपने दोस्तों के साथ अपनी एक फोटो भेजी और लिखा- मैं वही हूं जिसकी आपको तलाश है। करीब 6 महीने तक ऑडिशन चलने के बाद फाइनली वो फिल्म ‘प्यार का पंचनामा’ का हिस्सा बने।

जानें कितनी है नेटवर्थ

कार्तिक ने अब तक कई सारी सुपरहिट फिल्में दी हैं और इन फिल्मों में अपनी जबरदस्त एक्टिंग से फैंस का दिल भी जीता है। वो एक फिल्म के लिए करीब 35 से 40 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं। उनके नेटवर्थ में इजाफा फिल्म भूल भुलैया 2 की सक्सेस के बाद हुआ।

कौन है कटोरी आर्यन जिसके साथ एक्टर मना रहे बर्थडे

एक्टर ने अपने मिड नाइट बर्थडे सेलिब्रेशन की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की। फोटो में देखा जा सकता है कि एक्टर मोमबत्ती बुझाते हुए और विश मांगते हुए नजर आ रहे हैं। फोटो में उनका पेट डॉग कटोरी आर्यन भी उनका बर्थडे सेलिब्रेट कर रहा है। अपने जन्मदिन पर ढेर सारे गुब्बारे, केक और अपने डॉग के साथ प्यारी तस्वीर शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन में लिखा, "सभी के प्यार के लिए आभारी हूं।"

कार्तिक आर्यन का वर्कफ्रंट

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन ने साल 2011 में फिल्म प्यार का पंचनामा से डेब्यू किया था। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन ने पांच मिनट का मोनोलॉग दिया था, जिसने फिल्म को सुपरहिट और कार्तिक को सुपरस्टार बना दिया। कार्तिक आखिरी बार फिल्म सत्यप्रेम की कथा में दिखाई दिए थे। उन्होंने अभी तक 16 फिल्मों में काम किया है। जिसमें से धमाका और फ्रेडी जैसी फिल्में OTT पर रिलीज हुई थीं। वहीं अन्य 13 फिल्में थिएटर में रिलीज हुई थीं। 13 फिल्मों में से 8 फिल्में हिट रहीं जिसमें- प्यार का पंचनामा, प्यार का पंचनामा 2, सोनू के टीटू की स्वीटी, लुका-छुपी, पति-पत्नी और वो, भूल भुलैया 2, शहजादा शामिल है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगले साल कार्तिक 2 फिल्मों में दिखाई देंगे। वो इन दिनों कबीर खान के डायरेक्शन में बन रही फिल्म चंदू चैपिंयन की शूटिंग में व्यस्त हैं, जो अगले साल 14 जून को रिलीज हो सकती है। इसके अलावा वे फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ में भी नजर आएंगे, जो 31 अक्टूबर 2024 को रिलीज हो सकती है। (इनपुट - सोनाली राय) ये भी पढ़ें- मंसूर अली खान की अभद्र टिप्पणी पर भड़के चिंरजीवी लगाई फटकार कहा- ये कमेंट्स किसी भी महिला या लड़की के लिए घृणित हैं, उनकी बातों से विकृति की बू आती है
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts