Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Indore Shocking News : इंस्टा से मिली बेटे को 2 साल बाद मां की मौत की खबर, जानें पूरा मामला

Follow on Google News
Indore Shocking News : इंस्टा से मिली बेटे को 2 साल बाद मां की मौत की खबर, जानें पूरा मामला
इंदौर। दो साल बाद एक बेटे को इंस्टा रील से अपनी मां के निधन की खबर मिली है। दरअसल, कर्नाटक के हुबली से 67 वर्षीय महिला उज्जैन के महाकालेश्वर दर्शन के लिए निकली थी। जिसके बाद वो उज्जैन में हादसे का शिकार हो गई, हालत गंभीर होने के चलते उसे इंदौर रेफर किया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। दो साल बाद इसकी जानकारी मिलने पर बेटा श्राद्ध पक्ष में इंदौर पहुंचा।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, मामला 4 दिसंबर 2022 का है। उज्जैन के पास एक बुजुर्ग महिला एक्सीडेंट में घायल हो गई थी, हालत गंभीर होने की वजह से उसे इंदौर के एमवाय अस्पताल रेफर किया गया। जहां 7 दिसंबर 2022 को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस बीच उज्जैन और इंदौर पुलिस ने उसकी शिनाख्त करने की कोशिश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। जिसके बाद इंदौर पुलिस ने शिनाख्त नहीं होने पर 11 दिसंबर को उसे लावारिस मानकर महाकाल संस्था के माध्यम से उसका अंतिम संस्कार करवा दिया। संस्था ने इंस्टाग्राम पर उनकी तस्वीरें और अंतिम संस्कार के वीडियो पोस्ट किए। फिर 2023 में श्राद्ध पक्ष के दौरान जूनी इंदौर मुक्तिधाम में रखी 200 से ज़्यादा लावारिस अस्थियों को विधि-विधान के साथ हरिद्वार में विसर्जित कर दिया गया। इनमें इस बुजुर्ग महिला की अस्थियां भी शामिल थीं।

इंस्टा रील देखकर मिली जानकारी

बताया जा रहा है कि, बेटे ने दो साल बाद 25 अगस्त 2024 को इंस्टा रील में मां के फोटो-वीडियो देखे तो इंदौर संपर्क किया। जहां से पता चला कि, अस्थियां विसर्जित की जा चुकी हैं। श्राद्ध पक्ष में मां की निशानी लेने बेटा 18 सितंबर 2024 को इंदौर पहुंचा, लेकिन यहां उसे कुछ नहीं मिला। बेटा मां का श्राद्ध करना चाहता है। लेकिन तर्पण के लिए न तो उनकी अस्थियां हैं ना ही कोई निशानी। जिसके बाद उसने अन्य लावारिस वृद्धा की अस्थियों का पूजन किया और सांकेतिक तौर पर दो अस्थियां (कलश) लेकर कर्नाटक रवाना हो गया। वो उसे ही मां की निशानी मानकर दो दिन बाद मां का श्राद्ध के साथ तर्पण करेगा।

पिता की पहले ही हो चुकी है मौत

बेटे राजू ने बताया कि, उसके पिता का कई सालों पहले ही निधन हो चुका है। वहीं बहना की भी करीब 10 साल पहले मौत हो गई थी। पिता की मौत के बाद से ही मां देव दर्शन के लिए अक्सर बाहर ही रहती थी। वह 10 ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर चुकी थीं। राजू ने बताया कि उसका आर्टिफिशियल ज्वेलरी का छोटा सा कामकाज है। परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं। ये भी पढ़ें- पैरेंट्स भी घटा रहे स्क्रीन टाइम, ताकि बच्चों के सामने पेश कर सकें मिसाल
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts