Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

हिटमैन ने दी गाली...?कोहली के शतक पर रोहित शर्मा का रिएक्शन वायरल, फैंस कर रहे ट्रोल

कोहली के शतक पर रोहित शर्मा का रिएक्शन वायरल, फैंस कर रहे ट्रोल
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे में विराट कोहली ने शानदार शतक जड़ दिया। यह उनके करियर का 52वां वनडे और 83वां अंतरराष्ट्रीय शतक है। कोहली के शतक पर पूरे स्टेडियम में जश्न छा गया, लेकिन सबसे ज्यादा उत्साह रोहित शर्मा के चेहरे पर दिखा। जब कोहली 90 रन पर पहुंचे, तब से रोहित शर्मा अपनी सीट पर बैठकर हर गेंद पर रिएक्शन दे रहे थे।

    कोहली जब 98 और 99 पर थे और सिंगल नहीं ले पाए, तब रोहित के चेहरे पर हल्की टेंशन नजर आई। कैमरा भी बार-बार उन्हें ही दिखा रहा था। जैसे ही कोहली ने अपना शतक पूरा किया, रोहित खड़े होकर जोरदार तालियां बजाते नजर आए। उनका यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

    Twitter Post

    फैंस ने पकड़ी रोहित के होंठों की हरकत

    वीडियो वायरल होने के बाद कुछ फैंस रोहित द्वारा शतक के बाद कहे गए शब्दों को भी नोटिस कर रहे हैं। हालांकि, ज्यादातर लोग दोनों खिलाड़ियों की बॉन्डिंग की तारीफ कर रहे हैं।

    रोहित-विराट की लगातार दूसरी शतकीय साझेदारी

    टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी की और पहला विकेट 25 के स्कोर पर खो दिया। यशस्वी जायसवाल 18 रन बनाकर आउट हुए। रोहित शर्मा को भी 1 रन पर जीवनदान मिला, जब टोनी डी जोरजी ने आसान कैच छोड़ दिया। इसके बाद रोहित और कोहली ने मिलकर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 136 रन की शानदार साझेदारी की। रोहित शर्मा ने 51 गेंदों में 57 रन बनाए, जिसमें 3 छक्के और 5 चौके शामिल थे।

    ऑस्ट्रेलिया के बाद फिर बना शानदार रिकॉर्ड

    विराट कोहली और रोहित शर्मा की यह लगातार दूसरी शतकीय साझेदारी है। इससे पहले दोनों ने ऑस्ट्रेलिया में खेले गए तीसरे वनडे में शतकीय पार्टनरशिप की थी, उस मैच में रोहित ने शतक लगाया था और कोहली ने अर्धशतक बनाया था

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    Latest Posts