Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

MP News :विधानसभा में कानून व्यवस्था और खाद के मुद्दे को उठाएगी कांग्रेस

विधानसभा के शीतकालीन सत्र के लिए कांग्रेस विधायक दल ने रविवार को नेता प्रतिपक्ष के निवास पर रणनीति बनाई। बैठक में वरिष्ठ कांग्रेस नेता भी उपस्थित रहे। कांग्रेस नेताओं ने सदन में कानून व्यवस्था और खाद के मुद्दे उठाने की तैयारी की है।
विधानसभा में कानून व्यवस्था और खाद के मुद्दे को उठाएगी कांग्रेस
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के सोमवार से शुरू होने वाले शीतकालीन सत्र को लेकर प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस ने सरकार के कामकाज से लेकर कानून व्यवस्था और खाद वितरण के मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी की है। कांग्रेस विधायक दल की रविवार को चली बैठक में सदन में उठाए जाने वाले मुद्दों पर चर्चा की गई। कांग्रेस विधायक दल की बैठक में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी सहित पार्टी के सभी विधायक मौजूद थे। बैठक में तय किया गया कि सत्र में पार्टी विधायक एसआईआर में हो रही गड़बड़ी और मौतें, छिंदवाड़ा में कफ सिरप से हुई मासूम बच्चों की मौतों, किसानों के लिए मक्के पर एमएसपी, आम लोगों पर स्मार्ट बिजली मीटर समेत अन्य मुद्दों को उठाएगी। शीतकालीन सत्र 1 दिसंबर 4 दिसंबर तक आयोजित किया गया है। सत्र में 4 बैठकें होंगी और कुल 1497 प्रश्नों की सूचनाएं विधानसभा सचिवालय को मिली है।    

    एक दिसंबर को हो सकती है भाजपा की बैठक 

    उधर, भाजपा विधायक दल की बैठक एक दिसंबर को होने की संभावना है। रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पुत्र का विवाह समारोह होने के कारण पार्टी के विधायक, सांसद और नेता उज्जैन गए हुए थे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भाजपा विधायक दल की बैठक अब सोमवार एक दिसंबर को हो सकती है।

    कांग्रेस ने परासिया विधायक सोहन वाल्मीकि को बनाया मुख्य सचेतक

    मध्यप्रदेश कांग्रेस ने सोहन लाल वाल्मीकि को मुख्य सचेतक बनाया है। वे मध्य प्रदेश विधानसभा में मुख्य सचेतक की भूमिका निभाएंगे। इसे लेकर एआईसीसी ने आदेश जारी किया है। सोहन वाल्मीकि छिंदवाड़ा के परासिया से विधायक हैं। मुख्य सचेतक यानी किसी राजनीतिक दल का अधिकारी होता है, जो अनुशासन बनाए रखने, विधायकों को व्हिप और यह सुनिश्चित करने के लिए जिम्मेदार होता है कि सदस्य सदन में उपस्थित हों। इसके साथ ही मुख्य सचेतक सरकार के कामकाज को व्यवस्थित करने में मदद और संसदीय समितियों के लिए सदस्यों का चयन भी करते हैं।   

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    Latest Posts